Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

12 साल बड़ी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ डिनर डेट पर गए अर्जुन, निकलते वक्त रेस्त्रां के बाहर मीडिया को देख सहम गए दोनों

0
485

मुंबई. 33 साल के अर्जुन कपूर मंगलवार रात 12 साल बड़ी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के साथ बीकेसी स्थित नारा थाई रेस्त्रां के बाहर स्पॉट हुए। वे यहां दिवाली डिनर के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मलाइका ने व्हाइट टैंक टॉप के साथ ब्लू डेनिम पहना हुआ था। वहीं, अर्जुन भी कैजुअल लुक में नजर आ रहे थे। दोनों का साथ कहीं न कहीं उनके रिलेशनशिप को कन्फर्म कर रहा था। मीडिया को देख दोनों सहमे, लेकिन मलाइका को अर्जुन ने किया प्रोटेक्ट…

– रेस्त्रां के बाहर मीडिया की मौजूदगी देख अर्जुन और मलाइका दोनों ही कुछ सहमे नजर आ रहे थे। हालांकि, अर्जुन ने इस दौरान मीडिया और वहां मौजूद फैन्स की भीड़ से 45 साल की मलाइका को प्रोटेक्ट भी किया। बता दें कि पिछले कुछ समय से अर्जुन और मलाइका का रिलेशनशिप चर्चा में बना हुआ है। कहा यहां तक जा रहा है कि अगले साल अप्रैल में दोनों शादी कर सकते हैं।

हैलोवीन लुक पर मलाइका ने की थी अर्जुन की तारीफ

– हाल ही हैलोवीन डे पर अर्जुन ने अपना हैलोवीन लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया तो मलाइका ने उस पर फौरन रिएक्ट किया था। मलाइका ने फायर (आग) का इमोजी शेयर करते हुए इशारा किया था कि अर्जुन ने तो इस लुक से आग लगा दी। इससे पहले 23 अक्टूबर को मलाइका का 45वां बर्थडे मनाने अर्जुन उनके साथ इटली गए थे। मिलान एयरपोर्ट पर दोनों को एक-दूसरे के हाथों में हाथ डाले भी देखा गया था। करीब एक हफ्ते तक इटली में मलाइका का बर्थडे सेलिब्रेट करने के बाद कपल मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा था। दोनों एक ही फ्लाइट से इंडिया आए, लेकिन एयरपोर्ट पर मीडिया को देखते ही एक-दूसरे से दूरी बनाते नजर आए थे।

जब करन ने अर्जुन को लेकर पूछा सवाल तो झेंप गईं मलाइका

– कुछ दिनों पहले करन जौहर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे मलाइका अरोड़ा से उनके बर्थडे ट्रिप के बारे में पूछ रहे हैं। मलाइका से जब करन ने पूछा कि उनका ट्रिप कैसा रहा तो मलाइका कहती हैं कि ये खुशियों से भरा था। लेकिन जैसे ही करन ने उनसे पूछा कि वे ट्रिप पर किसके साथ गई थीं और वहां क्या किया तो मलाइका झेंप गईं और उन्होंने टॉपिक ही बदल दिया।

इंडियाज गॉट टैलेंट पर अर्जुन-मलाइका ने किया था डांस

45वें बर्थडे से ठीक पहले मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ इंडियाज गॉट टैलेंट में जमकर डांस किया था। दरअसल, अर्जुन (33) वहां अपनी फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान जहां उन्होंने 12 साल बड़ी मलाइका का साथ नहीं छोड़ा तो वहीं, स्टेज पर दोनों को 'बीट पे बूटी' सॉन्ग पर डांस परफॉर्म करते भी देखा गया।

मलाइका की वजह से सलमान से बिगड़ा अर्जुन का रिश्ता

– मलाइका कभी सलमान खान के भाई अरबाज की पत्नी थीं। लेकिन 2017 में दोनों का तलाक हो गया। इस रिश्ते के टूटने की वजह कहीं न कहीं अर्जुन से मलाइका की नजदीकियों को भी माना जा रहा था। इसी बात को लेकर सलमान खान अर्जुन कपूर से नाराज हो चुके हैं। मई में जब सलमान अर्जुन की कजिन सोनम कपूर के रिसेप्शन में पहुंचे थे तो उन्होंने अर्जुन को जमकर इग्नोर किया था। सलमान सीढ़ियों तक पहुंचे तो वहां बोनी कपूर,कैटरीना कैफ, इसाबेल कैफ भी खड़े हुए थे। अर्जुन भी वहां आ गए लेकिन सलमान ने उन्हें केवल देखा और दूसरे मेहमानों से बातचीत करने लगे। उनके बिहेवियर से ये साफ़ था कि वह अर्जुन से बात करने के मूड में नहीं थे। बता दें कि पहले सलमान और अर्जुन के बीच बहुत अच्छी बॉन्डिंग थी। यहां तक कि जब 'इश्कजादे' से अर्जुन डेब्यू करने वाले थे तो सलमान ने अर्जुन को फिटनेस टिप्स भी दिए थे।

तलाक पर भी बात कर चुकीं मलाइका

मलाइका ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वे अरबाज से अलग होने के बाद पहले से ज्यादा शांत और सहज महसूस कर रही हैं, साथ ही पहले से ज्यादा सुखी भी हैं। उन्होंने यह भी कहा था, "मेरे मन में कई तरह के ख्याल आते थे। जैसा कि सभी को लगता है, वैसे ही मैं भी सोचती थी कि अब आगे क्या होगा? जिंदगी कहां लेकर जाएगी? लेकिन मैंने किसी भी बात को खुद पर हावी नहीं होने दिया और न ही आपा खोया। मेरे लिए यह सबसे अच्छी बात रही। बस मैंने सब कुछ वक्त पर छोड़ दिया और बेहतर समय आने का इंतजार किया।"

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Arjun Kapoor Protects Girlfriend Malaika Arora From Media And Fans
Arjun Kapoor Protects Girlfriend Malaika Arora From Media And Fans
Arjun Kapoor Protects Girlfriend Malaika Arora From Media And Fans
Arjun Kapoor Protects Girlfriend Malaika Arora From Media And Fans