Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

118 बच्चों को गोद लेने वाली ‘लव मदर’ को धोखाधड़ी के लिए 20 साल की जेल

0
163

  • 54 साल की ली यानसिया को समाजसेवा के चलते 2006 से ‘लव मदर’ कहा जाता था
  • कोर्ट ने महिला पर 2 करोड़ 67 लाख (2.67 मिलियन युआन) रुपए का जुर्माना भी लगाया
  • कोर्ट ने ली के साथ अपराध में शामिल 15 लोगों को सजा दी, इनमें उसका बॉयफ्रेंड भी शामिल 

Dainik Bhaskar

Jul 28, 2019, 08:21 AM IST

वुआन. चीन में ‘लव मदर’के नाम से चर्चित 54 साल की ली यानशिया को 20 साल जेल की सजा सुनाई गई है। ली को हेबेई प्रांत के वुआन कोर्ट ने सजा के साथ करीब 2 करोड़ 67 लाख (2.67 मिलियन युआन) पर जुर्माना भी लगाया गया। बुधवार को सुनवाई के दौरान ली ने अपने ऊपर लगे धोखाधड़ी, धमकी, जालसाजी और समाज को नुकसान पहुंचाने समेत आर्थिक गड़बड़ियों में शामिल रहने के जुर्म को कबूल लिया।

कोर्ट में ली ने स्वीकारा कि अमीर बनने के लालच में उनके कई अनैतिक कामों को अंजाम दिया। इसके लिए एक पूरी गैंग काम करती थी। इनमें उसका बॉयफ्रेंड शु की भी था। उसे साढ़े बारह साल की जेल हुई। कोर्ट ने ली के अलावा शु समेत कुल 15 लोगों को दोषी पाया। शेष 14 को 4-4 साल की सजा मिली। इन्होंने अनाथालय के नाम पर सामाजिक कार्यकर्ता के प्रभाव का दुरुपयोग किया था।

पति ने बच्चे को बेच दिया था

  1. ली एक अनाथालय चलाती है। इसने 2017 तक 118 बच्चों को गोद लिया। ली 2006 में मीडिया की सुर्खियों में आई। तब तक उसने अनाथालय के लिए 12 से अधिक अनाथ बच्चों को गोद लिया था। यहीं से ली को ‘लव मदर’ बुलाया जाने लगा। ली के प्रभाव से उसके गांव को भी लव विलेज कहा जाने लगा था।

  2. मीडिया को एक बार ली ने बताया था कि उसकी शादी हुई थी, लेकिन कुछ ही साल में तलाक हो गया। ली का आरोप था उसके पति ने उनके बच्चे को तस्करों को करीब 70 हजार रुपए (7 हजार युआन) में बेच दिया था। हालांकि ली अपने बेटे को दोबारा हासिल करने में कामयाब रही। यही से उसने अनाथ बच्चों को सहारा देने का फैसला किया।

  3. पहली बार गोद ली थी अनाथ लड़की

    ली किसी भी तरह अमीर बनना चाहती थी। 1990 के दशक में ली ने एक लौह खनन कंपनी में निवेश किया और जल्द ही उसकी मालिक बन गई। ली को अपनी माइनिंग साइट के पास अक्सर एक 5-6 साल की छोटी लड़की दिखती थी, जिसके पिता की मौत हो गई थी और मां  छोड़कर भाग गई थी। वह पहली लड़की थी, जिसे ली ने गोद लिया था।

  4. एक तरफ ली सामाजिक कार्यकर्ता बन रही थी, तो दूसरी ओर दौलत और शोहरत उसके दरवाजे पर दस्तक दे रही थी। बढ़ते प्रभाव के चलते ली पर अमीरी का जुनून और बढ़ा तो उसने वसूली जैसे काम शुरू करवाए। वह बच्चों को निर्माण साइट पर पहुंचाती और फिर कंपनियों को ब्लैकमैल कर पैसे ऐंठती। 

  5. 20 करोड़ से अधिक रुपए खाते में आए तो हुई कार्रवाई

    दूसरी तरफ अनाथालय के लिए ली को कई संगठन चंदा दे रहे थे। 2011 तक सरकार के पास ली के खिलाफ कई शिकायतें पहुंचीं। 2018 में ली के खाते में 20 करोड़ रुपए थे। इतना ही नहीं उसके पास कई लग्जरी गाड़ियां, जिनमें लैंड रोवर और मर्सिडीज बेंज जैसी कारें थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया और जांच शुरू की गई।

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);}}