Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

होटल रिवर रिजेंसी में आधी रात को लगी आग, सैलानियों में मची अफरा-तफरी

0
217

मनाली। पर्यटन नगरी मनाली के समीप रांगडी में होटल रीवर रिजेंसी में आधी रात को एक बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से होटल में ठहरे सैलानियों सहित रांगड़ी क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से होटल के टॉप फ्लोर को भारी नुकसान पहुंचा है। आग होटल के टॉप फ्लोर में लगी आग से हालांकि जानी नुकसान नही हुआ लेकिन आग से 20 लाख की सम्पति राख हो गई।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंच गए और आग को काबू पाया, लेकिन टॉप फ्लोर को जलने से नहीं बचाया जा सका। दमकल विभाग के अधिकारियों की माने तो आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मनाली अग्निशमन केंद्र मनाली के प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि आधी रात एक बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली। कुछ ही मिनटों में अग्निशमन कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया और आग पर काबू पा लिया।

इस बारे में आत्मो देवी पत्नी दिन दायल को आग लगने से 20 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया की आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है। होटल की एक मंजिल जल गई है, जबकि आसपास के होटलों को जलने से बचा लिया गया है। मनाली थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और होटल में ठहरे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

about 20 lac rupees Damage fire at Hotel Regency of Manali at midnight