Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हिमाचल-उत्तराखंड में आज बादल फटने की आशंका, रात में हुई बर्फबारी; मध्यप्रदेश में ओले गिरे

0
527

भोपाल. पहाड़ी राज्य हिमाचल और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवारको बर्फबारी हुई। निजी वेबसाइट स्काइमेट ने दोनों राज्यों में बादल फटने की आशंका जताई है। यहां बुधवार को बर्फबारी हुई है। वहीं, मध्यप्रदेश मेंकुछ स्थानों परओले गिरे। राजस्थान और राजस्थान में सर्द हवाएं चलीं।

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश में ग्वालियर के 20, सतना के चार गांवों में ओले गिरने और गुना, भिंड और भोपाल में बारिश होने से हवा में ठंडक घुल गई। मौसम वैज्ञानिक पीएन बिरवा के मुताबिक, उत्तर भारत में बने पश्चिमी विक्षोभ को बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से भी नमहवाएं मिलकर और प्रभावी बना रही हैं। राजस्थान के आसपास हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इससे मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है।

हिमाचल-उत्तराखंड

स्काईमेट का अनुमान है कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से बाढ़ जैसी स्थिति भी बन सकती हैं। हिमाचल, उत्तराखंड,उत्तरप्रदेश के तराई वाले इलाकों में गुरुवार और शुक्रवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। कुछ स्थानों परओले भी गिर सकते हैं।

फिर शीत-लहर का अनुमान

पंजाब, हरियाणा, छत्तीसगढ़ और उत्तरी राजस्थान में8 और 9 फरवरी से मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश सहित कई राज्यों में शीतलहर चल सकती है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

उत्तराखंड के बद्रीनाथ में बुधवार को बर्फबारी हुई।
बद्रीनाथ।
बुधवार को शिमला में भी हिमपात हुआ।
शिमला।
शिमला।
शिमला।
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में भी हिमपात हुआ है। यहां सड़कों से बर्फ हटाई जा रही है।
राजौरी।
दिल्ली में गुरुवार को कोहरा छाया।
भोपाल में शुक्रवार रात करीब आधा घंटे रुक-रुककर बर्फबारी हुई।