Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा रोडवेज बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

0
276
कुलदीप वर्मा:पानीपत हरियाणा

हरियाणा रोडवेज बस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

चालक ने समलखा अनाज मंडी में बस लगाकर सभी यात्रियों को बहार निकाला 

महिला यात्रियों  की मदद से जुली देवी ने बस में एक सुन्दर से बेटे को दिया जन्म 

कैमरे क्व सामने आये बिना बोली नर्स  बच्चे का हुआ जन्म बस में तो मिलनी चाहिए सारी उम्र मुफ्त बस यात्रा 

इंसान का जन्म व् मृत्यु केवल परमपिता परमात्मा के हाथ में हैं कहते हैं की भगवान ने जन्म व् मृत्यु का स्थान निश्चित किया होता हैं ऐसा ही कुछ नालंदा की रहने वाली जुली देवी के साथ हुआ और बस का ड्राइवर व् उसमे बैठे महिला यात्री भगवान का रूप बनकर आये और जुली देवी ने महिला यात्रियों  की मदद से जुली देवी ने बस में एक सुन्दर से बेटे को जन्म दिया। राजगीर से दिल्ली आने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस में पत्नी जूली देवी, पिता नेहरू पासवान, मां व बेटी के साथ सवार हुआ था। सोमवार को सुबह आठ बजे के करीब दिल्ली में उतरे और वहां से हरियाणा रोडवेज की बस में करनाल के लिए सवार हो गए। सालवन पहुंचने से पहले ही रास्ते में जूली को बस में प्रसव पीड़ा हो गई। वहां पर महिला यात्रियों की मदद से उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया।जच्चा बच्चा को समालखा की सीएचसी में भर्ती करवाया दोनों स्वस्थ हैं 

ईंट भट्ठा पर ईंट पथाई का काम करने वाले चंदन पासवान अपने परिवार के साथ छठ पूजा के बाद कामकाज के लिए लौट रहे थे। चंदन पासवान ने बताया कि काम को लेकर करनाल जिले के गांव सालवन स्थित भट्ठे पर जा रहे थे। चन्दन ने बताया की उसकी पत्नी गर्भवती थी की समालखा के पास पहुँचते ही उसे प्रसव पीड़ा होनी शुरू हुई तो बस चालक मानवता का परिचय देते हुए बस को एक तरफ लगाकर  बस में सवार यात्रियों को नीचे उतरने के लिए कहा और महिला यात्राओं को जुली की मदद करने को कहा तब महिला यात्रियों की मदद से खुद डिलीवरी कराई।  गर्भवती ने महिला यात्रियों की मदद से बेटे को जन्म दिया। चालक गाड़ी को रास्ते में रोकने की बजाय सीधा बस को अनाज मंडी के पास बस स्टैंड पर ले आया।  महिला ने चंद मिनट में ही 11 बजकर 04 मिनट पर एक नन्हे बेटे को जन्म दिया। जच्चा बच्चा को स्थानीय सीएचसी में भर्ती करवाया गया। दोनों स्वस्थ हैं। सीएचसी में काम करने वाली नर्स ने कहा की इस  बच्चे ने  हरियणा रोडवेज की बस में जन्म लिया हे इसको सारी उम्र के लिए मुफ्त में यात्रा मिलनी चाहिए