Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा में मरीज 4 हजार पार, मंदिर, गुरुद्वारा, और धर्मशाला में बेड के इंतजाम शुरू, 25 गंभीर

0
149
  • राज्य में एक दिन में मिले कोरोना वायरस के 312 केस, अब तक 30 लोगों की मौत, अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4014 पर पहुंच गया
  • प्रदेश में 34876 कुल आइसोलेशन बेड तैयार, 2103 आईसीयू बेड, 1051 वेंटिलेटर बेड और 7518 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड अब तक सरकार के पास

दैनिक भास्कर

Jun 07, 2020, 07:25 AM IST

चंडीगढ़. (मनोज कुमार) हरियाणा में कोरोना से स्थिति खतरनाक होती जा रही है। एक माह पहले तक दो मरीजों को ही ऑक्सीजन की जरूरत पड़ी थी। इस वक्त 25 मरीजों की सांसें ऑक्सीजन और वेंटिलेटर के सहारे चल रही हैं। अब तक 31 मौतें हो चुकी है। लगातार 300 से ज्यादा केस हर दिन मिल रहें हैं। बिगड़ते हालातों के बाद सरकार ने इंतजाम बढ़ाने शुरू किए हैं। मरीजों को आइसोलेट करने के लिए अस्पतालों के अलावा मंदिर, गुरुद्वारे, धर्मशाला, स्कूल, यूनिवर्सिटी आदि में बेड की व्यवस्था की जा रही है।

प्रदेश में 34876 कुल आइसोलेशन बेड तैयार किए जा चुके हैं। जबकि 2103 आईसीयू बेड, 1051 वेंटिलेटर बेड और 7518 ऑक्सीजन सपोर्ट बेड अब तक सरकार के पास हैं। यानी सरकार के पास अभी ऑक्सीजन या उससे बाद की सुविधा के लिए 10672 मरीजों तक का इंतजाम है। सभी सीएमओ को भी अपनी-अपनी प्लानिंग बनाकर मुख्यालय भेजने के आदेश दिए गए हैं। अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 4014 पर पहुंच गया है। 71 लोगों के ठीक होने से अस्पतालों से डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 1280 पर आ गई है।

यहां किए गए हैं मरीजों के लिए इंतजाम

सरकार ने 43 ऐसे कोविड अस्पताल में बनाए हैं, जिनमें सीरियस मरीजों को रखा जा सकता है। यहां 3397 आइसोलेशन बेड है। इनके अलावा 2164 ऑक्सीजन सपोर्ट के साथ, 602 आईसीयू बेडे और 263 वेंटीलेटर बेड तैयार किए हैं। यह अस्पताल मेडिकल कॉलेज, ईएसआई अस्पताल, झज्जर एम्स, रोहतक पीजीआई व शाह सतनाम अस्पताल सिरसा आदि शामिल हैं।

यहां मिले मरीज 
गुड़गांव में 129, फरीदाबाद में 39, सोनीपत में 45, रोहतक में 22, पलवल में 19, करनाल व यमुनानगर में 10-10, कैथल में 9, फतेहाबाद में 5, हिसार व अंबाला में 4-4, जींद, कुरुक्षेत्र व रेवाड़ी 2-2 और सिरसा में 1 केस मिला। सिरसा में 22, फरीदाबाद में 12, गुड़गांव में 11, सोनीपत में 6, रोहतक, करनाल व झज्जर में 4-4, जींद व कुरुक्षेत्र में 2-2 लोग ठीक हुए हैं।

पंजाब में 76 नए केस मिले,  लॉकडाउन-5 में हर रोज 50 लोगों को हो रहा है कोरोना

लॉकडाउन-5 में काेरोना फिर बेकाबू हो गया है। हर दिन औसतन 50 के करीब केस और एक की मौत हो रही है। पिछले 6 दिनों में 297 लोग संक्रमित व 6 मौतें हो चुकी हैं। शनिवार को 76  नए केस आए। आंकड़ा अब 2714 पहंुच गया हैं। इनमें 99 लोग बाहरी राज्यों से हैं। 2148 मरीज ठीक हो चुके हैं व 421 एक्टिव केस हैं। शनिवार को अमृतसर में 25, जालंधर में 10, लुधियाना में 14, पटियाला में 7, पठानकोट में 4, संगरूर में 6, नवांशहर में 3,   गुरदासपुर, मोगा, फाजिल्का, बठिंडा में 1-1 केस आया।  

अमृतसर में 8 कम्युनिटी वाले और 17 संपर्क में आने के केस आए। जालंधर में दस लोग संक्रमित पाए गए। पटियाला के राजपूरा में दिल्ली से आए एक परिवार के 5 सदस्य लोगों समेत 7 संक्रमित  पाए गए। लुधियाना में 2 बाहरी लोगों समेत 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनमें एक मरीज जालंधर से है। संगरूर में 6 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

सभी वाहन अब सुबह 5 से रात 9 बजे तक चलेंगे 

पंजाब सरकार ने सभी निजी और सार्वजनिक सेवा वाहनों को कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अन्य सभी स्थानों पर सुबह 5 बजे से रात 9 बजे तक चलाने की मंजूरी दे दी है। शनिवार को परिवहन मंत्री रजिया सुल्ताना ने यह जानकारी दी। बता दें कि 31 मई को पंजाब सरकार ने ई-रिक्शा और ऑटो रिक्शा, मैक्सी व मोटर कैब और निजी वाहनों समेत सभी सार्वजनिक वाहनों को 30 जून तक रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक चलाने पर रोक लगाई थी। वहीं, सार्वजनिक सेवा वाहनों को चलाने की मंजूरी इस शर्त पर दी गई है कि यात्रा के दौरान बसों में बैठने की क्षमता के 50 प्रतिशत से अधिक बसों को न भरा जाए। 

हिमाचल; 7 नए मरीजों के साथ अब तक 400 पॉजिटिव, 203 एक्टिव मरीज

हिमाचल में रोज काेराेना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। शनिवार काे 7 नए मामले सामने आए हैं। इससे काेराेना संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर 400  हो गया। जबकि काेराेना के एक्टिव मरीजाें की संख्या 203 पहुंच गई है, 188 काेराेना संक्रमित मरीज ठीक हाे कर घर चले गए हैं। शनिवार को पांच मरीज ठीक हुए है, इसमें एक हमरीपुर का और चार मरीज कांगड़ा के शामिल हैं। शनिवार काे कांगड़ा में जाे चार मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं, ये सभी दिल्ली से लाैटे हैं।

इनमें एक नागरिक ज्वालाजी उपमंडल के घलाैर से संबंधित है। दाे बैजनाथ और महाकाल से संबंधित हैं। इसमें एक नागरिक लंबागांव से संबंधित है। इन्हें काेविड केयर सेंट बैजनाथ में शिफ्ट किया गया है।  हमीरपुर के वार्ड नंबर 8 की रहने वाली 35 वर्षीय महिला पाॅजिटिव पाई गई है। ये महिला 17 मई काे ऑरेंज जाेन लुधियाना में अपनी सास का उपचार करवाने गई थी।