
हरियाणा भाजपा प्रवक्ता रंजीता मेहता के घर पहुंचे शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुज्र्जर
पंचकूला। सेक्टर 16 में भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा लेने के बाद प्रदेश के शिक्षा मंत्री कवर पाल गुर्जर और पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन हरियाणा भाजपा कि प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता के निवास स्थान पर पहुंचे। रंजीता मेहता रंजीता मेहता ने कंवरपाल गुज्र्जर और कविता जैन सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं का स्वागत किया। जलपान करते हुए नेताओं में विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा भी हुई। रंजीता मेहता के प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में प्रदेश एवं जिला के नेता उनके निवास स्थान पर पहुंचे थे। कंवरपाल गज्र्जर और कविता जैन ने रंजीता मेहता को बधाई भी दी। इस अवसर पर गेल इंडिया के निदेशक बनतो कटारिया, जिला भाजपा अध्यक्ष अजय शर्मा, महामंत्री परमजीत कौर, भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश देवी नगर, करनाल प्रभारी दीपक शर्मा, अमरिंदर सिंह, श्यम लाल बंसल, राजेश शर्मा, सोनिका शर्मा भी मौजूद थे।





















