Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय आर्य गर्ल्स कॉलेज, अम्बाला, छावनी में आयोजित 45वें जोनल युवा महोत्सव के पुरस्कार वितरण समारोह में विजेता छात्रों के साथ समूह चित्र में।

0
206

चण्डीगढ़ 21 अक्तूबर – हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि किसी भी देश व प्रदेश की संस्कृति का विकास युवा पीढ़ी पर आधारित होता है। आज हरियाणा का युवा अपनी संस्कृति को बढ़ावा देने में जुटा है। इसी की बदौलत आज हरियाणवी संस्कृति का बालीवुड में भी डंका बज रहा है और देश में ही नहीं विदेशों में लोग हरियाणवी संस्कृति के कायल हैं।
राज्यपाल श्री दत्तात्रेय शुक्रवार को आर्य गर्ल्स कॉलेज, अम्बाला, छावनी में आयोजित 45वें जोनल युवा महोत्सव के समापन अवसर पर उपस्थित छात्रों को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि लड़कियां आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। हर क्षेत्र में लड़कियां अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रही हैं, चाहे कोई भी क्षेत्र हो। शिक्षा का हो, खेल का हो या अन्य हो। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति के बल पर ही हम राष्ट्र का नवनिर्माण कर इसे आज विश्व की बड़ी शक्ति बनाने में सफल रहे हैं। हमारी प्रतिभाशाली युवाशक्ति का आज पूरा संसार लोहा मानता है। आज भारत में युवाओं की संख्या अन्य देशों से अधिक है। भारत की लगभग पैंसठ (65) प्रतिशत जनसंख्या की आयु पैंतीस (35) वर्ष से कम है। अपनी इस बड़ी युवा जनसंख्या के साथ भारत की अर्थव्यवस्था नई ऊंचाई पर जा सकती है।
श्री दत्तात्रेय ने कहा कि युवा देश की उर्जा हैं तथा इन्हें देश की उन्नति हेतु कार्य करने को प्रेरित किया जाना अति आवश्यक है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमारी सरकारों ने भी युवाओं को कौशलवान बनाने के लिए नई पहल की है। आज टेक्नोलॉजी ने विकास के मायने बदल दिये हैं, ऐसे में वैश्विक परिवर्तनों की आवश्यकता के अनुकूल भारत की युवा संपदा के कौशल-सामर्थ्य को उजागर करने की जरूरत है।
राज्यपाल ने कहा कि विगत वर्षाे से पूरे विश्व में आई.टी. व डिजीटल क्षेत्र में व्यापक विस्तार हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए इन विषयों को नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से जोडक़र युवाओं को कौशल प्रदान करने के नई योजनाएं व कार्यक्रम तैयार किए गए हैं। आगामी 2030 तक विश्व में आई.टी. के क्षेत्र में पचास (50) करोड़ रोजगार सृजित होंगें इनमें दस (10) करोड़ रोजगार भारत के युवाओं के लिए होंगें। हमें गर्व है कि भारत आज सर्वाधिक प्रतिभाशाली, होनहार, परिश्रमी और निष्ठावान युवाओं का देश है।
युवाओं के कारण आज भारतीय कला, संस्कृति, बौद्धिक क्षमता और आध्यात्मिक चेतना की विश्व में अलग पहचान बनी है और आधुनिक भारत को विश्व के अनेक देश एक आदर्श देश के रूप में देखते हैं। देश की यह छवि बनाने मे देश के बाहर जाकर काम करने वाले युवाओं ने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि चरित्र-निर्माण के बिना राष्ट्र-निर्माण अधूरा है। आज समाज में नशा, कन्या भ्रूण हत्या, महिलाओं के प्रति अपराध, दहेज प्रथा, उपभोक्तावाद व भौतिकवाद से उपजी अनेक बुराईयां व कुरीतियां व्यापत हैं। इन हालात को बदलने के लिए देश व समाज युवाशक्ति की ओर देख रहा है क्योंकि युवाओं में समस्याओं की पहचान करके उनका समाधान करने की अद्भुत क्षमता है। सामाजिक परिवर्तन में युवा मजबूत शक्ति साबित होते हैं।
उन्होंने युवाशक्ति का आहवान किया कि आप भारतीय संस्कृति के मूल्यों व सिद्धांतों को अपनाते हुए भारत का परचम फहराने के लिए भी संकल्पबद्ध हों। उन्हें विश्वास है कि ऐसा होने पर भारत को 21वीं सदी में फिर से विश्वगुरू का दर्जा प्राप्त होगा।
इस मौके पर मंडलायुक्त रेणू एस फूलिया, उपायुक्त डा0 प्रियंका सोनी, पुलिस अधीक्षक जशनदीप सिंह रंधावा, एसडीएम डा0 बलप्रीत सिंह, नगराधीश मुकुंद, डा0 महा सिंह पूनिया, प्रधान एवं प्रबंधक कमेटी आर्य गर्ल्स कॉलेज इंद्रदेव गुप्ता, व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।