Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री चंद्रमोहन ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री ओमप्रकाश चौटाला के 12 वीं परीक्षा  में पास होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। 

0
110

पंचकूला 6अगस्त – हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री श्री चंद्रमोहन ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री ओमप्रकाश चौटाला के 12 वीं परीक्षा  में पास होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।                                 ‌       श्री चन्द्र मोहन ने कहा कि श्री चौटाला ने यह सिद्ध करके दिखला दिया है कि मनुष्य में अगर हौसला हो और जीवन में आगे बढ़ने की जिजिविषा हो तो उसका रास्ता कोई भी बड़ी चुनौती नहीं रोक सकती     है। उन्होंने कहा कि आम तौर पर सेवानिवृत्ति के पश्चात लोग काम करना और जीवन में आगे बढ़ने की उम्मीद छोड़ देते हैं।                          ‌                                उन्होंने कहा कि चौटाला ऐसे लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत है, जो 60 वर्ष से अधिक आयु के होने पर अपना हौसला और हिम्मत हार कर निराशा के गर्त में डूब जाते हैं। ऐसे लोगों के लिए श्री चौटाला एक सर्वोत्तम उदाहरण हैं। इसके लिए मैं उनके जज्बे को सलाम करता हूं।                         ‌            श्री चन्द्र मोहन ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति श्री जो बाइडेन भी राजनीति के क्षेत्र में एक अनुकरणीय उदाहरण है , जिन्होंने  विपरित परिस्थितियों के बावजूद  इतनी बड़ी आयु में विश्व के सबसे शक्तिशाली देश अमेरिका का राष्ट्रपति बन कर यह साबित करके दिखला दिया कि जीवन में हार मानकर जीने से बेहतर है संघर्ष करके अपना लक्ष्य हासिल करना। उन्होंने श्री चौटाला के भविष्य में भी इसी प्रकार से अपनी पढ़ाई के लिए जोश और जुनून बनाए रखते हुए उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।                                  ‌*****************