Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सूबे की 32 हजार महिलाएं विदेशी पतियों से पीड़ित, सरकार से वापस बुलाने की गुहार

0
141

संगरूर.पंजाब में ऐसी 32 हजार से अधिक महिलाएं हैं जो धोखेबाज एनआरआई पतियों की सताई हुई हैं। पति के धोखे से परेशान होकर लुधियाना की सतविंदर कौर ने 2 साल पहले ऐसी ही महिलाओं को साथ लेकर अबेंडिड ब्राइड्स बाय एनआरआई हसबैंड्स इंटरनेशनली (एबीबीएनएचआई) यानी ‘अब नहीं’ संस्था बना धोखेबाज पतियों के विरुद्ध संघर्ष शुरू किया।

संस्था से 350 महिलाएं जुड़कर इंसाफ की लड़ाई लड़ रही हैं। संघर्ष की बदौलत संस्था 100 के करीब धोखेबाज पतियों के पासपोर्ट रद्द करवा चुकी हैं। इसके बावजूद सरकार इन महिलाओं के पतियों को विदेश से लाने में नाकाम है। संस्था की महिलाएं शनिवार को आप सांसद भगवंत मान से मिलीं और मांग की कि सरकार जल्द कानून बनाए ताकि उनके पतियों को वापस लाया जा सके।

पति ने नौकरी छुड़ाई, शादी की और विदेश भाग गया : लुधियाना की सतविंदर कौर ने बताया कि 9 साल पहले सपने दिखाकर सरकारी नौकरी छुड़वा दी। फिर शादी की और विदेश भाग गया। संपत्ति बचाने को ससुरालियों ने बेटे को बेदखल कर दिया ताकि उस पर कार्रवाई न हो। ‘अब नहीं’ संस्था बनाकर पति को वापस लाने के लिए संघर्ष कर रही हूं।

मायके वालों पर 7 साल से हूं बोझ पति ने नंबर तक बदल लिए : फूलुवाला डोड की बीरपाल कौर की शादी 7 साल पहले इंग्लैंड के प्रितपाल सिंह से हुई थी। वह 6 साल से नहीं लौटा। सास कई बार आई पर इंग्लैंड ले जाने को टालती रहती है। मायके वालों पर बोझ बनी हूं। पति ने मोबाइल नंबर तक बदल लिया है। सरकार से किसी भी तरह की मदद नहीं मिल रही है।

पति भागा और ससुरालियों ने दर्ज करा दिया हत्या का केस : लुधियाना की पलविंदर कौर की शादी सिंदर सिंह से हुई थी। बहन की शादी के दिन विदेश जाने को ~8 लाख मांगे। न देने पर शादी छोड़कर भाग गया। ससुरालियों ने उस पर पति के कत्ल का झूठा आरोप लगा दिया। जबकि सिंदर बहरीन में है। कोर्ट केस कर पति का पासपोर्ट रद करवा पर पर सरकार उसे नहीं ला पाई।

सांसद भगवंत मान ने कहा कि रोज ऐसे केस आ रहे हैं। फिर भी विदेशी लड़कों से शादियां हो रही हैंं। जल्द ही विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से समय लेकर संस्था की बैठक करवाएंगे ताकि ऐसे पतियों को वापस लाया जाए।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

ABBNHI started a struggle against deceitful husbands.