Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सुखना आईलैंड पर पहली बार लेजर शो, रामायण दिखेगी और होगी आतिशबाजी

0
196

योगराज शर्मा,चंडीगढ़.इस दिवाली पर प्रशासन सिर्फ मार्केट्स को ही नहीं सजवा रहा है, बल्कि लेक पर भी स्पेशल अरेंजमेंट करवा रहा है। लेक पर पहली बार दिवाली पर आतिशबाजी होगी और रामायण के सीन भी लोग देख सकेंगे। यह सब होगा लेजर शो के जरिए। प्रशासक वीपी सिंह बदनोर के निर्देशों पर ये लेजर शो हो रहा है। लेक के आईलैंड में ये लेजर शो होगा। इसके लिए इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट की तरफ से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। सोमवार को इसका ट्रायल भी किया गया।

ये पहला मौका होगा, जब दिवाली के मौके पर लोग सुखना लेक में आकर इस तरह का शो देख पाएंगे। यहां पर ये शो दो दिन चलेगा। इसमें रामायण के कई सीन दिखाए जाएंगे, साथ ही आतिशबाजी भी दिखाई जाएगी। प्रशासक आज शाम 6 बजे से इसका उद‌्घाटन करेंगे।

}आज और कल 25-25 मिनट के शो :
मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे से पहला लेजर शो शुरू होगा जो करीब 25 मिनट तक चलेगा। इसके बाद 7.15 बजे से दूसरा शो होगा और ये भी 25 मिनट का ही होगा। आखिरी शो 8 बजे से शुरू होगा जो करीब 30 से 35 मिनट का होगा। मंगलवार और बुधवार को ये शो चलेंेगे।

}एन्वायर्नमेंट डिपार्टमेंट ने कहा- नॉयस लेवल रहे कंट्रोल में :

सुखना का ये एरिया साइलेंस जोन में आता है, इसलिए एन्वायर्नमेंट डिपार्टमेंट की तरफ से कहा गया है कि नॉयस लेवल परमिशेबल लिमिट तक ही रखें। यहां पर 40 डेसिबल तक नॉयस रात में और दिन में 50 डेसिबल तक ही साउंड का प्रोविजन है। इसको लेकर डिप्टी कमिश्नर ऑफिस को भी कमेंट्स एन्वायर्नमेंट डिपार्टमेंट की तरफ से भेजे गए हैं। साथ ही शो करवाने वालों को भी इसको लेकर जानकारी दे दी गई है।

}कुछ नया देखने को मिलेगा :

मुकेश आनंद ने कहा कि प्रशासक के निर्देशों पर ये शो करवाया जा रहा है। पहली बार लोगों को कुछ नया एक्सपीरियंस देखने को यहां मिलेगा। वहीं, एडिशनल डिप्टी कमिश्नर सचिन राणा ने कहा कि इसको लेकर परमिशन दी गई है और लोगों के लिए ये अच्छा ईवेंट होगा। कोई वाॅयलेशन न हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

First time laser show on Sukna Island