Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने के आरोप में पिछले महीने गिरफ्तार किए गए थे स्टार फुटबॉलर रूनी

0
229

लंदन. शराब पीने और सार्वजनिक स्थल पर गाली-गलौज करने के आरोप में स्टार फुटबॉलर वेन रूनी को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था। उन पर 25 डॉलर (करीब 1700 रुपए) का जुर्माना भी लगाया गया था। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार सुबह इस घटना की पुष्टि की। उनके मुताबिक, मैनटेस्टर यूनाइटेड और इंग्लैंड फुटबॉल टीम के पूर्व कप्तान को पिछले साल 16 दिसंबर को वर्जीनिया में पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

डीसी यूनाइटेड क्लब से खेलते हैं रूनी

बताया जा रहा है कि रूनी को वाशिंगटन के डलास एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। यह एयरपोर्ट डीसी यूनाइटेड (डिस्ट्रिक्ट ऑफ कोलंबिया यूनाइटेड) फुटबॉल क्लब के स्टेडियम के पास स्थित है। 33 साल के रूनी मेजर लीग सॉकर में इसी क्लब से खेलते हैं।

लंदन काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने पुष्टि की

लंदन काउंटी शेरिफ के कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया, ‘उन्हें 16 दिसंबर 2018 को लंदन काउंटी एडल्ट डिटेंशन सेंटर में रखा गया था। सार्वजनिक स्थल पर नशा करने के आरोप में मेट्रोपोलिटन वाशिंगटन एयरपोर्ट्स अथॉरिटी पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।’

सऊदी अरब में एक कार्यक्रम से लौटते समय हुई गिरफ्तारी

प्रवक्ता ने बताया कि बाद में उन्हें निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया था।रूनी के एजेंट, पॉल स्ट्रेफोर्ड ने कहा कि वे सऊदी अरब के प्रमोशनल ट्रिप से लौट रहे थे। उन्होंने शराब के साथ नींद की कुछ गोलियां भी ली थीं। इसी कारण वाशिंगटन पहुंचने पर वे नशे की हालत में थे।

सितंबर 2017 में भी हो चुके हैं गिरफ्तार

रूनी सितंबर 2017 में एक महिला की फॉक्सवैगन बीटल चलाते हुए पकड़े गए थे, तब उन्होंने रात में शराब पीकर गाड़ी चलाने की बात स्वीकार की थी। उस समय उन्होंने तय सीमा से तीन गुना ज्यादा शराब पी रखी थी। उसके बाद उन पर दो साल तक गाड़ी चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। साथ ही कम्युनिटी सेंटर में बिना वेतन के काम करने का आदेश दिया गया था।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Star Footballer Wayne Rooney arrested at Dulles airport for public intoxication