Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सारंगपुर चंडीगढ़ में होगा 24 कुण्डी गायत्री महायज्ञ।

0
143

सारंगपुर चंडीगढ़ में होगा 24 कुण्डी गायत्री महायज्ञ।
गायत्री परिवार ट्रस्ट चंडीगढ़ द्वारा गायत्री मानस चेतना केंद्र सारंगपुर चंडीगढ़ में 2 से 5 दिसंबर 2022 को 24 कुण्डी गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञापुराण कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इसी को लेकर गायत्री परिवार ट्रस्ट चंडीगढ़ द्वारा आज भगवान परशुराम भवन सैक्टर 37 सी चंडीगढ़ में एक बैठक बुलाई गई जिसकी अध्यक्षता चंडीगढ़ गायत्री परिवार की समन्वय समिति के मुख्य समन्वयक श्री प्रकाश चंद शर्मा जी चंडीगढ़ गायत्री परिवार ट्रस्ट के मुख्य प्रबंधक ट्रस्टी श्री उमा शंकर शर्मा तथा कोषाध्यक्ष श्री मंगत राम शर्मा के उत्तम सहयोग से की। बैठक में चंडीगढ़ गायत्री परिवार महिला मंडल की ओर से अग्रणीय सदस्या श्रीमती शशि शर्मा और श्रीमती निर्मल अरोड़ा ने विशेष रूप से उपस्थित होकर हमेशा की तरह भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया।
गायत्री परिवार ट्रस्ट चंडीगढ़ के सह प्रबंधक श्री यशपाल तिवारी ने बताया कि नवंबर 26 को गायत्री मानस चेतना केंद्र सारंगपुर चंडीगढ़ में विधिवत रूप से भूमि पूजन किया जाएगा और इस अवसर पर 5 कुण्डी गायत्री महायज्ञ यज्ञ भी किया जाएगा। गायत्री परिवार ट्रस्ट चंडीगढ़ के प्रवक्ता श्री प्रभु नाथ शाही ने बताया कि दिसंबर 2 से 5 तक होने वाले 24 कुण्डी गायत्री महायज्ञ का संचालन करने के लिए गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार से एक विशेष टोली का आगमन चंडीगढ़ में 1दिसंबर 2022 को आदर सम्मान के साथ किया जायेगा।
आयोजन की प्रक्रिया को गति देने के लिए बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर गंभीरपूर्वक चर्चा हुई और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसी कड़ी में आगामी बैठक रविवार दिनांक 13 नवंबर को गायत्री मानस चेतना केंद्र सारंगपुर चंडीगढ़ में होगी।
बैठक में अपनी अपनी भूमिका और सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए गायत्री परिवार ट्रस्ट चंडीगढ़ के अन्य महत्वपूर्ण एवं वरिष्ठ ट्रस्टियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया जिनके नाम इस प्रकार हैं:
श्री महेश कुमार गुप्ता; श्री प्रताप सिंह; श्री सतीश वर्मा; श्री सुभाष शर्मा; श्री सिताब सिंह; श्री करुण वसिष्ठ और श्री अजय दुबे।