Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

सचिन का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं कोहली, विंडीज के खिलाफ टॉप भारतीय स्कोरर बनने से 186 रन पीछे

0
188

खेल डेस्क. भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांच वनडे की सीरीज का पहला मैच 21 अक्टूबर को गुवाहाटी में खेला जाएगा। इस सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली की नजरें सचिन तेंडुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने पर होगी। सचिन वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा 1573 रन बनाने वाले भारतीय हैं। इस मामले में विराट उनसे 186 रन पीछे हैं। विंडीज के खिलाफ अब तक चार भारतीय ही एक हजार से ज्यादा रन बना सके हैं।

सचिन ने 39 वनडे में 52.73 की औसत से 1573 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने चार शतक और 11 अर्धशतक लगाए हैं। वहीं, कोहली ने 27 वनडे में 60.30 की औसत से 1387 रन बनाए हैं। इसमें चार शतक और नौ अर्धशतक शामिल है।

टॉप में द्रविड़-गांगुली भी: इस मामले में तीसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ हैं। उन्होंने 40 वनडे में 42.12 की औसत से 1348 रन बनाए। द्रविड़ के नाम तीन शतक और आठ अर्धशतक है। वहीं, चौथे स्थान पर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली हैं। उन्होंने 27 मैच में 1142 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 47.58 का रहा। गांगुली ने ग्यारह अर्धशतक लगाए।

विंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय

खिलाड़ी मैच रन
सचिन तेंडुलकर 39 1573
विराट कोहली 27 1387
राहुल द्रविड़ 40 1348
सौरव गांगुली 27 1142
मोहम्मद अजहरुद्दीन 43 998
युवराज सिंह 31 978
महेंद्र सिंह धोनी 33 899

कोहली बन सकते हैं दस हजारी: कोहली के पास इस सीरीज में 10 हजार रन पूरे करने का भी मौका होगा। उन्होंने 211 वनडे में 58.20 के औसत से 9779 रन बना चुके हैं। उन्हें 10 हजारी बनने के लिये 221 रन की जरूरत है। कोहली के नाम 35 शतक और 48 अर्धशतक है। भारतीय खिलाड़ियों में कोहली से आगे पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (10,123 रन), द्रविड़ (10,889), गांगुली (11, 363) और सचिन (18,426) हैं।

सचिन-गांगुली को पीछे छोड़ सकते हैं रोहित: दूसरी ओर, ओपनर रोहित शर्मा सर्वाधिक छक्के मारने के मामले में गांगुली और तेंडुलकर को पीछे छोड़ सकते हैं। रोहित ने अब तक 188 मैचों में 186 छक्के मारे हैं। वहीं, गांगुली ने 311 मैचों में 190 और सचिन ने 463 मैचों में 195 छक्के मारे हैं। सर्वाधिक छक्के मारने के मामले में भारतीय खिलाड़ियों में सबसे आगे धोनी हैं। उन्होंने 327 मैचों में 217 छक्के मारे हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

सचिन और विराट ने विंडीज के खिलाफ चार-चार शतक लगाए -फाइल फोटो।