Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

श्री हरि के जो हरिदास पुजारी ना होते, तो कलिकाल में श्री बांके बिहारी ना होते…

0
114

 

चण्डीगढ़ : ओम महादेव सेवा दल द्वारा करवाई जा रही भक्तमाल कथा शिव महापुराण में आज बांके बिहारी के भक्ति हरिदास जी का वर्णन किया गया। वृंदावन के कथावाचक द्वय चित्र-विचित्र जी ने कथा में बताया कि हम जैसे कलयुगी जीवों पर कृपा करने के लिए वृंदावन के उसे निकुंज मंदिर जी मंदिर को हम निधिवन राज के नाम से जानते हैं और ऐसे श्रीनिधि वनराज के मध्य श्री बांके बिहारी लाल प्रकट हुए। श्री बिहारी जी महाराज आज हम सब पर कृपा कर रहे हैं व हम सब के परम लाडले श्री बिहारी जी महाराज हम सबको सुख दे रहे हैं, उसके मूल में कृपा स्वामी हरिदास जी की है।
श्री स्वामी हरिदास महाराज जो साक्षात प्रिया जी की प्रेम सहेली प्राण संजीवनी प्राण सखी और हम सब की आचार्य सखी श्री ललिता सखी के अवतार हैं। स्वामी श्री हरिदास जी महाराज की बड़ी महिमा है ।बड़े सहज है बड़ी जल्दी कृपा करते हैं सबको अपना लेते हैं मेरे स्वामी हरिदास कृपा के सागर हैं। जैसे पारसमणि स्वर्ण को लोहे का स्पर्श कर दे तो उसे
स्वर्ण कर देती है। इस प्रकार स्वामी जी महाराज के सत्संग के स्पर्श से जीवो पर हो जाए तो कहते हैं कि उसे जीव पर नित्य कुंज बिहारी ने बड़ी असीम कृपा कर दी। कथा में आज भक्तों द्वारा फूलों की होली भी खेली गई। आज स्थानीय पार्षद प्रेमलता व भाजपा नेताओं संजय टंडन, सत्यपाल जैन व देवेश मोदगिल ने बैठकर एकाग्रता से कथा को सुना।
ओम महादेव कावड़ सेवा दल के सदस्य नरेश गर्ग ने बताया कि ओम महादेव कावड़ सेवा दल सनातन धर्म के लिए हमेशा आगे बढ़ चढ़कर कार्य करता रहेगा और सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करेगा।
उन्होंने बताया कि ट्राई सिटी में दुर्घटनाग्रस्त पशुओं के उपचार के लिए हम एनिमल हॉस्पिटल भी बनाने जा रहे हैं। इस मौके पर संस्था के कई पदाधिकारी रिंकू जैन,सोनू गर्ग,हनी गुलाटी, गौरव श्रीवास्तव, अभिषेक, मोहित ठाकुर मौजूद थे।

 

13-8 (5).jpeg13-8 (7).jpeg13-8 (8).jpeg