Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

शिमला में स्नोफॉल शुरू, चंडीगढ़ में हो सकती है बारिश

0
238

चंडीगढ़/शिमला . शिमला समेत हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार रात करीब 11:30 बजे बर्फबारी शुरू हो गई। साथ ही मैदानी इलाकों में बारिश भी हुई। शीतलहर चलने से तापमान में भी गिरावट आई है।

इसका असर चंडीगढ़ में देखने को मिला। यहां भी शनिवार देररात बादल छा गए। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि इस बार ड्राई स्पैल टूट जाएगा। अगले 24 घंटे तेज बारिश हो सकती है। बारिश के बाद दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट आएगी। हरियाणा और पंजाब में भी 15 जनवरी तक ऐसा ही मौसम रहेगा।

जेएंडके में बर्फबारी के बाद सैकड़ों वाहन फंसे :श्रीनगर भारी बर्फबारी होने से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर बंद हो गया। इस वजह से जवाहर टनल से होकर जाने वाले सैकड़ों वाहन रास्तों में फंस गए हैं। अिधकारी ने बताया कि मौसम खुलते ही आवाजाही चालू कर दी जाएगी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Snowfall may start in Shimla, rain may occur in Chandigarh