Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

शिमला और मनाली में बर्फबारी, चंडीगढ़ में बारिश के बाद चली तेज हवाओं से बढ़ी ठंड

0
258

चंडीगढ़/शिमला.केलांग, कल्पा में 8 सेंटीमीटर से एक फीट तक बर्फ गिरी जबकि मनाली, नारकंडा, कुफरी में सोमवार को दिन में हल्की बर्फबारी हुई। रात 11 बजे शिमला में भी फाहे गिरने शुरू हो गए। प्रशासन ने पर्यटकों को ऊंची पहाड़ियों पर नहीं जाने की सलाह दी है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने का असर चंडीगढ़ में भी रहा।

दिनभर बादल छाए रहे शाम करीब 5 बजे से रात 12 बजे तक 4.5 एमएम बारिश हुई। तेज हवाओं से मौसम ठंडा हो गया। तापमान में हल्की गिरावट देखी गई। पंजाब व हरियाणा में कई जगह तेज बारिश व कहीं-कहीं ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार 24 जनवरी तक मौसम ऐसा रही रहेगा। शीतलहर से ठंड और बढ़ेगी।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

केलांग