Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

शाहिद कपूर से लेकर सुनिधि चौहान तक, इस साल पेरेंट्स बने ये 8 सेलेब्स

0
268

बॉलीवुड डेस्क. बॉलीवुड स्टार्स की रियल लाइफ में 2018 खुशियों की सौगात लेकर आया। इस साल कई सेलेब्स के यहां बच्चों का जन्म हुआ। इस साल कई सेलेब्स पेरेंट्स बने। इनमें सुनिधि चौहान,सनी लियोनी,लिजा रे,अभिषेक कपूर,शाहिद कपूर,गुल पनाग के नाम शामिल हैं।

  1. शाहिद कपूर की वाइफ मीरा कपूर ने 2018 में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। 5 सितम्बर को जन्मे इस बेबी ब्वॉय ज़ैन कपूर रखा गया। इससे पहले शाहिद और मीरा की एक बेटी भी है, मीशा कपूर, जिसका जन्म 2016 में हुआ था। मीरा मीशा की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। शाहिद और मीरा की शादी 2015 में हुई थी।

  2. सनी लियोनी और उनके पति डेनियल वेबर ने 4 मार्च 2018 को घोषणा की कि सेरोगेसी की मदद से उन्हें ट्विन बेटे हुए हैं। इनका नाम उन्होंने अशेर सिंह वेबर और नोरा सिंह वेबर रखा है। पिछले साल जुलाई में उन्होंने बेटी निशा कौर वेबर को भी गोद लिया था।

  3. 2018 की शुरूआत के पहले ही दिन 1 जनवरी को प्लेबैक सिंगर सुनिधि चौहान के घर बेटे का जन्म हुआ। संगीतकार हितेश सोनिक से 2012 में शादी करने के बाद इस साल सुनिधि और हितेश ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया और इस नन्हे मेहमान का नाम रखा तेघ सोनिक। सुनिधि अक्सर अपने बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं।

  4. श्रेयस तलपड़े और उनकी पत्नी दीप्ति ने शादी के 14 साल बाद अपने पहले बच्चे का स्वागत किया। 4 मई को उन्होंने अपने घर बेबी गर्ल का स्वागत किया जिसका नाम इन्होने आद्यारखा है। श्रेयस और दीप्ति भी सेरोगेसी की मदद से पेरेंट्स बने हैं।

  5. फिल्ममेकर डेविड धवन के बेटे और वरुण धवन के भाई रोहित धवन भी इस साल 31 मई को पिता बने। 2012 में जाह्नवी देसाई से शादी करने के बाद यह उनका पहला बच्चा है। रोहित ने अपनी बेबी गर्ल का नाम अब तक रिवील नहीं किया है। इस मौके पर वरुण ने पूरे परिवार की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करके खुशी जताई थी। रोहित धवन ने फ़िल्म देसी बॉयज़ और ढिशूम को डायरेक्ट किया है।

  6. फ़िल्म कसूर, वॉटर और इश्क़ फॉरएवर में नज़र आई लिज़ा रे 2012 में दिल्ली के जैसन देहनी से शादी करने के बाद इस साल सेरोगेसी की मदद से ट्विन बेबी गर्ल्स की मां बनीं। 46 साल की उम्र में मां बनीं लिज़ा ने अपनी बेटियों का नाम सूफी और सोलियल रखा है। बेटियों का जन्म जून में जॉर्जिया में हुआ है।

  7. गुल पनाग ने ऋषि अटारी से शादी के करीब आठ साल बाद बेटे को जन्म दिया। लेकिन इसकी खबर छह महीने बाद अगस्त 2018 में शेयर की। गुल का बेटा निहाल प्री-मैच्योर था। गुल पनाग ने धूप ,जुर्म ,डोर और अब तक 56 जैसी फिल्मों में काम किया है।

  8. निर्देशक अभिषेक कपूर और उनकी पत्नी प्रज्ञा इस साल 28 अगस्त को एक बेटे के माता-पिता बने। इससे पहले इन दोनों को एक बेटी इसाना हैं। अभिषेक कपूर ने इस खुशखबरी के बारे में इंस्टाग्राम के जरिए बताया था। उन्होंने एक वीडियो शेयर की जिसमें उनकी बेटी नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा-भगवान शिव के आशीर्वाद से,आज सुबह मेरी वाइफ प्रज्ञा यादव ने हमारी जिंदगी में एक और खुशी का तोहफा दिया है। आज 28 अगस्त को इसाना का छोटा भाई आ गया है। वह दोनों स्वस्थ हैं और अभी आराम कर रहे हैं…। अभिषेक कपूर निर्देशित फिल्म केदारनाथ हाल ही में रिलीज हुई थी।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      शाहिद कपूर-मीरा राजपूत का बेटा ज़ेन
      सनी लियोनी-डेनियल वेबर अपने बेटों नोरा-अशर और बेटी निशा के साथ
      बेटे तेघ के साथ सुनिधि
      लिजा रे बेटियों सूफी और सोलियल के साथ
      गुल पनाग पति और बेटे निहाल के साथ
      श्रेयस बेटी आद्या और पत्नी के साथ
      रोहित धवन पत्नी और बेटी के साथ
      अभिषेक कपूर बेटी इसाना,पत्नी प्रज्ञा और बेटे के साथ