Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

वेदांता करेगा 500 नंद घरों की स्थापना

0
296

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री।अनिल अग्रवाल फाउंडेशन (एएएफ), ने पिछले सप्ताह बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ मिलकर, अगले एक वर्ष में उत्तरप्रदेश में 500 नंद घर स्थापित करने की घोषणा की है।इस साझेदारी के पहले चरण में अमेठी और वाराणसी जिलों में नए केंद्रों की स्थापना होगी। यहां नंद घर परियोजना के लिए बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन संयुक्त रूप से आर्थिक सहयोग करेगा। अध्ययन के अनुसार देश में संचालित नंद घरों में प्रवेश लेने वाले 90 प्रतिशत से अधिक बच्चे स्वस्थ पाए गये है एवं कुपोषित नही है।वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि हम महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण संबंधी परिणामों में सुधार पर ध्यान देने के साथ ही संयुक्त रूप से यहां 500 नंद घर विकसित करेंगे। नंद घर महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के साथ मिलकर आंगनवाडियों के सर्वागींण विकास एवं सुनिश्चित बदलाव की पहल है जहां पोषण पर प्रमुखता से ध्यान दिया जा रहा है। इन दोनो समाजसेवी संगठनों के बीच सहयोग से स्वास्थ्य और पोषण परिणामों में सुधार के लिए नंद घर के बुनियादी ढांचे और बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के साथ सुविधाओं का सर्वोत्तम कार्यान्वयन शामिल होगा। इसका लक्ष्य उत्तर प्रदेश के चिन्हित जिलों में नंद घरों में बदलाव लाना है। नंद घर की शुरूआत वर्ष 2015 में हुई है एवं अब तक 1700 से अधिक केंद्रों में सफलतापूर्वक संचालन के साथ, यह परियोजना 7 राज्यों राजस्थान, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक और मध्य प्रदेश में कार्यरत है। नंद घर का लक्ष्य 8 करोड़ महिलाओं और 2 करोड़ बच्चों के जीवन में बुनियादी स्तर पर बदलाव लाना है ।