Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

विस्तारा की दिल्ली के लिए दाे नई फ्लाइट आज से शुरू

0
144

Dainik Bhaskar

Jun 01, 2019, 06:41 AM IST

  • रोजाना 8 फ्लाइट्स होंगी आज से ऑपरेट, एक समय में अकेले जेट की थी 9 फ्लाइट्स

चंडीगढ़ (मनोज अपरेजा). जेट के बंद होने के बाद चंडीगढ़ से दिल्ली के बीच चलने वाली फ्लाट्स कम हो गई थी। अब एयर विस्तारा चंडीगढ़-दिल्ली के बीच दो फ्लाइट्स शुरू करने जा रहा है। दोनों फ्लाइट 168 सीटर बोइंग 737 हैं। इनमें एक फ्लाइट सुबह 7:05 पर दिल्ली से आएगी।

चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए सुबह 7:50 पर रवाना होगी। इसके बाद दूसरी फ्लाइट 10:55 दिल्ली से यहां आएगी। यहां से दिल्ली के लिए 11:40 पर रवाना होगी। इनके शुरू होने से दिल्ली के लिए रोजाना 336 सीटें बढ़ जाएंगी। जेट एयरवेज की नई दिल्ली के लिए चल रही 9 फ्लाइट्स के बंद होने के बाद चंडीगढ़ से दिल्ली का फेयर बढ़ गया था। यहां तक कि विस्तारा का चंडीगढ़ से नई दिल्ली का फेयर 22000 तक पहुंच गया था। ऐसे में सीट अवेलेबिलिटी बढ़ाकर फेयर कम करने की दिशा में यह पहल की गई है। 

गो एयर भी बेंगलुरू फ्लाइट ऑपरेट करने को तैयार :
जेट के स्लॉट लेने के लिए अब एयरलाइंस भी आगे आने लगी हैं। इनमें गो एयर चंडीगढ़ से बेंगलुरू के बीच फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। जल्द ही इसका भी शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।

‘);$(‘#showallcoment_’+storyid).show();(function(){var dbc=document.createElement(‘script’);dbc.type=’text/javascript’;dbc.async=false;dbc.src=’https://i10.dainikbhaskar.com/DBComment/bhaskar/com-changes/feedback_bhaskar.js?vm15′;var s=document.getElementsByTagName(‘script’)[0];s.parentNode.insertBefore(dbc,s);dbc.onload=function(){setTimeout(function(){callSticky(‘.col-8′,’.col-4′);},2000);}})();}else{$(‘#showallcoment_’+storyid).toggle();}}