Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

विरोध दर्ज कराने के उद्देश्य से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस द्वारा 22 जुलाई, 2021 को, प्रात: 10.00 बजे चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय कोठी नं. 140, सैक्टर 9-बी से हरियाणा राजभवन की ओर रोष मार्च निकाला जायेगा।

0
291

चंडीगढ़, 20 जुलाई।

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी समेत देश के विपक्षी नेताओं, सम्मानित न्यायधीशों, पत्रकारों तथा संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों की मोदी सरकार द्वारा जासूसी करवा कर जिस तरह से राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ किया गया है उसके खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के उद्देश्य से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस द्वारा 22 जुलाई, 2021 को, प्रात: 10.00 बजे चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय कोठी नं. 140, सैक्टर 9-बी से हरियाणा राजभवन की ओर रोष मार्च निकाला जायेगा।

यह जानकारी देते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि यह विरोध मार्च हरियाणा में पार्टी मामलों के प्रभारी श्री विवेक बंसल व हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा की अध्यक्षता में आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस विरोधी मार्च के माध्यम से इजरायली स्पाइवेयर पेगासस पर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच कराने तथा देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह के त्यागपत्र की मांग की जायेगी।

डॉ. अजय चौधरी ने बताया कि नवीनतम खुलासे से पता चला है कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री राहुल गांधी और उनके कार्यालय के कर्मचारियों के टेलीफोन हैक किए गए थे। यह भी पता चला है कि स्पाईवेयर पेगासस का प्रयोग 2019 के लोक सभा चुनावों में सैल फोन को हैक करने के लिए किया गया था। उन्होंने बताया कि पेगासस स्पाइवेयर और सभी एनएसओ उत्पाद विशेष रूप से केवल सरकार को बेचे जाते हैं, इसलिए यह स्पष्ट है कि भारत सरकार और इसकी एजेंसियों ने विपक्षी नेताओं, पत्रकारों, वकीलों और एक्टिविस्टज़ के फोन हैक करने के लिए यह स्पाइवेयर खरीदा था। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने ऐसा करके न केवल भारतवर्ष की छवि धूमिल की है बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ भी किया है।

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव ने पुन: बताया कि मोदी सरकार जिस प्रकार इजरायली जासूसी उपकरण पेगासस के माध्यम से असंवैधानिक कार्य कर रही है उसके विरोध में 22 जुलाई को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस द्वारा श्री विवेक बंसल व कुमारी सैलजा के नेतृत्व में रोष मार्च का आयोजन किया जायेगा।