दैनिक भास्कर
Mar 30, 2020, 12:35 AM IST
बॉलीवुड डेस्क. देश में चल रहे लॉकडाउन में कई सेलेब्स का हिडन टैलेंट सामने आ रहा है। जिसे वे अपने सोशल मीडिया अकांउट्स पर शेयर भी कर रहे हैं। हाल ही में विराट कोहली अनुष्का शर्मा की एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें अनुष्का, विराट का हेयरकट करती दिख रही थीं। विरुष्का से इंस्पायर होकर एक्ट्रेस टिस्का चोपड़ा ने भी एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वे पति संजय चोपड़ा के बाल काटती नजर आ रही हैं।
A post shared by Tisca Chopra (@tiscaofficial) on Mar 29, 2020 at 3:29am PDT
मिल गया नया करियर : टिस्का ने अपनी पोस्ट में लिखा है- अगर सिनेमा जल्द ही वापस शुरू नहीं होता है तो मैं नए करियर की तैयारी कर रही हूं। मुझे मेरा पहला क्लाइंट घर पर ही मिल गया है। वह एसेंशियल सर्विस का हिस्सा हैं इसलिए इस बार कोई चार्ज नहीं किया।
Meanwhile, in quarantine.. 💇🏻♂💁🏻♀
A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Mar 27, 2020 at 9:59pm PDT
अनुष्का ने शेयर किया था वीडियो : टिस्का के पहले अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो पति विराट कोहली के बालों पर कैंची चलाती दिख रही हैं। लेकिन विराट को उनका यह नया स्टाइल पसंद नहीं आया था। टिस्का ने तो इसे अपने नए करियर के रूप में देखना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि इंडस्ट्री में लॉकडाउन के कारण कई डेली वेज वर्कर्स के पास कोई काम नहीं रह गया है।