Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

विज बोले- क्लेरिकल मिस्टेक हुई, देंगे 2 करोड़; पिता ने कहा- 17 मेडल जीती बेटी, सिर्फ 1 करोड़ मिले

0
150

चंडीगढ़ (मनोज कुमार).युवा शूटर मनु भाकर की ओर से कैश अवॉर्ड को लेकर किए ट्वीट के बाद खेल विभाग से लेकर सरकार और सियासी हलकों में हलचल मच गई, क्योंकि उसने इनाम की राशि घटाने को लेकर सरकार पर तंज कसा। इस मामले में विज ने मनु के पिता से फोन पर बात की है।

विज ने कहा कि क्लेरिकल मिस्टेक हुई है। मनु को पूरे 2 करोड़ दिए जाएंगे। इधर, मनु के पिता ने कहा कि बेटी 17 मेडल जीत चुकी है, लेकिन सिर्फ एक इनाम मिला है। अब यूथ गेम्स के कैश अवॉर्ड में बदलाव कर दिया है, जिससे यूथ ओलिंपिक गेम्स ही नहीं बल्कि यूथ के अन्य गेम्स की राशि घट गई है। दिसंबर के आखिरी सप्ताह में यह अधिसूचना जारी होने के बाद ही मनु भाकर ने सीधे ट्वीट कर दिया था।

सरकार भाकर को 2 करोड़ रुपए देने की घोषणा कर चुकी है। उसे पूरी राशि मिलेगी। खेल मंत्रालय की ओर से किसी भी वित्त वर्ष में मेडल जीतने वाले को कैश अवॉर्ड एक साल बाद दिया जाता है। जबकि भाकर को मेडल जीते 4 माह हुए हैं।

खेलो इंडिया से स्कूल-यूनिवर्सिटी की शर्त हटाई :
पहले खेलो इंडिया में स्कूल और यूनिवर्सिटी गेम्स शामिल थ। अब कोई भी खिलाड़ी मेडल जीतकर कैश अवॉर्ड ले सकता है। खेलो इंडिया में गोल्ड पर 50 हजार, सिल्वर-30 हजार, ब्रांज मेडल -20 हजार रुपए मिलेंगे। इधर, सितंबर की पॉलिसी में यूथ एशियन गेम्स में मेडल जीतने पर इनामी राशि तय थी, लेकिन एशियन गेम्स, यूथ के नहीं होते हैं। अब नीित से यह अवॉर्ड हटाया है।

नोटिफिकेशन में क्लेरिकल गलती थी : विज

नोटिफिकेशन में क्लेरिकल मिस्टेक थी। उसे ठीक किया है। मनु को 2 करोड़ ही दिए जाएंगे। उसके पिता ने सॉरी फील कर ली है। सभी हमारे बच्चे हैं, उनका फायदा हमें ही सोचना है। –अनिल विज, खेल मंत्री।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

खेल मंत्री अनिल विज