Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

वर्चुअल मीटिंग का आयोजन राष्ट्रीय नमो संघ

0
244

प्रेस नोट
आज दिनांक 2 अक्टूबर 2020 को वर्चुअल मीटिंग का आयोजन राष्ट्रीय नमो संघ के तत्वधान में दोपहर 2:00 बजे किया गया जिसमें सभी प्रदेशों के प्रदेश अध्यक्ष एवं समस्त कार्यकारिणी राष्ट्रीय नमो संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के अतिरिक्त सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आज के समय में भारतीय जनता पार्टी की भूमिका
विषय पर चर्चा की गई जिसमें भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लाल सिंह आर्य मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय नमो संघ के राष्ट्रीय सचिव एवं कार्यालय प्रभारी श्री कामेश कुमार ओसवाल ने सभी सदस्यों का स्वागत एवं संबोधन से कार्यक्रम की शुरुआत की सभी सदस्यों को संगठित होकर राष्ट्र सेवा करने के बारे में जागृत किया राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय नमो संघ माननीय श्री अनिल जी ने मुख्य अतिथि का वर्चुअल मीटिंग में सभी सदस्यों की तरफ से स्वागत किया

मुख्य अतिथि श्री लाल सिंह आर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा भारतीय जनता पार्टी ने अपने विचार इस मंच के माध्यम से सभी कार्यकर्ताओं के लिए रखें मौजूदा केंद्र सरकार जन जन के लिए उन्नति के कार्य करने के लिए प्रतिबंध है देश के अति संवेदनशील मुद्दे धारा 370 35a जैसे गंभीर मुद्दों को जो 70 वर्षों से देश के लिए गंभीर विषय थे उनको हल किया अति महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है महिलाओं के लिए उज्जवला योजना भारतीय जनता पार्टी कि सरकार की देन है जिसमें करोड़ों महिलाओं को गैस सिलेंडर देख कर के समृद्ध किया है भारत के महापुरुषों के आदर्श पर चलकर एक महत्वपूर्ण कार्य एवं भारतीय संस्कृति को बचाने का कार्य मौजूदा सरकार एवं भारतीय जनता पार्टी कर रहे हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने युवाओं का आह्वान किया कि वह देश हित के कार्य में जुड़े रहे और कहा कि सत्ता हमारे लिए सुख भोग का साधन नहीं है बल्कि सेवा करने का माध्यम है उन्होंने कहा देश हमारे लिए प्रथम है पार्टी दूसरे नंबर पर है तथा कार्यकर्ता तीसरे नंबर पर है इस प्रकार की देश सेवा की भावना से युवाओं को भी कार्य करना चाहिए ताकि हम एक समृद्ध राष्ट्र बन सके इसके उपरांत श्री अनिल जोहर जी राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय नमो संघ जी ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया एवं उनके द्वारा दिए गए समय की सराहना की उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने की प्रेरणा पर बल दिया इस मीटिंग में राष्ट्रीय संयोजक माननीय कुमार राजाराम जी, राष्ट्रीय महामंत्री श्री राजीव शर्मा जी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तरुण जी, हरियाणा प्रदेश प्रचार मंत्री, विपिन स्वामी जी राजस्थान, श्री राजेश जी पांडिचेरी, श्री अशोक जी तमिल नाडु, दीपचंद जी पंजाब, पूनम पांडे जी राष्ट्रीय पदाधिकारी, श्री लाखन राणा जी प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश, गोविंद भदोरिया जी उत्तर प्रदेश, धीरज शर्मा जी, संतोष जी, विजय सिकरीवाल जी, महिंद्र सिंह जी ,श्री खेमचंद जी हरियाणा प्रदेश पदाधिकारी, एडवोकेट मालती अरोड़ा एडवोकेट अंजू शर्मा राजीव शर्मा एवं राष्ट्रीय नमो संघ के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे, इस मीटिंग को बहुत ही कामयाब माना जा रहा है जिससे कि राष्ट्रीय नमो संघ का कद ऊंचा हुआ है, इस मीटिंग में पधारने पर सभी सदस्यों का बहुत-बहुत धन्यवाद

राष्ट्रीय कार्यालय
राष्ट्रीय नमो संघ
9768900001