Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

लेजर शो के लिए 2 साल से 16 करोड़ मंजूर, पिछले महोत्सव में 2.5 करोड़ रुपए चुकाया लेजर शो का किराया

0
259

कुरुक्षेत्र.ब्रह्मसरोवर में मल्टीमीडिया लेजर शो स्थापित करने का प्रोजेक्ट अभी तक हकीकत नहीं बन सका है। भाजपा सरकार बनने के साथ ही इसकी घोषणा हुई थी। केंद्र ने 2 साल पहले श्रीकृष्णा सर्किट के तहत बजट भी मंजूर कर दिया, लेकिन अभी तक टेंडर तक नहीं हो पाए। लिहाजा अभी कुरुक्षेत्र के बाशिंदों और बाहरी पर्यटकों को ब्रह्मसरोवर में भव्य शो देखने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

करीब दो साल पहले केंद्र सरकार ने पहले चरण के लिए 100 करोड़ का बजट मंजूर कर दिया। ब्रह्मसरोवर में मल्टीमीडिया लेजर शो लगाने की योजना बनाई। इसपर करीब 16 करोड़ रुपए लागत आंकी गई। श्रीकृष्णा सर्किट के बजट से यह प्रोजेक्ट सिरे चढ़ाने को मंजूरी मिल चुकी है।

यह तुर्की बेस डिजाइन व तकनीक पर लगाया जाएगा। ब्रह्मसरोवर के पश्चिम हिस्से में और उत्तरी परिक्रमा में उक्त लेजर शो लगाना है। इसके ट्रायल हो चुके हैं। पिछले साल उत्सव को भव्य बनाने के लिए लेजर शो भी शामिल किया। 5 दिन के शो पर करीब 2.5 करोड़ रुपए खर्चने पड़े। अब फिर अस्थाई तौर पर लेजर शो लगाया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

टेंडर निकले, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई :
प्रोजेक्ट हरियाणा टूरिज्म डिपार्टमेंट को सौंपा, जिसमें हरियाणा टूरिज्म कार्पोरेशन, एचटीसी को जिम्मेदारी दी गई। एचटीसी ने मार्च 2017 में मल्टीमीडिया शो के लिए टेंडर निकाला, लेकिन प्रक्रिया सिरे नहीं चढ़ पाई। तब विभागीय शर्तों के अनुरूप टेंडर भरने को कोई कंपनी आगे नहीं आई।

जो आई, वे शर्तों पर खरी नहीं उतरी। पहले प्रोजेक्ट का जिम्मा एचटीसी को था। लेकिन अब इसे केंद्र सरकार के इंडियन टूरिज्म डिवेलपमेंट कार्पोरेशन (आईटीडीसी) को सौंपा है। हरियाणा टूरिज्म डिपार्टमेंट में एक्सईएन अनुज गुप्ता का कहना है कि अगले हफ्ते तक ड्राफ्ट तैयार हो जाएगा। आईटीडीसी नए सिरे से प्रोजेक्ट तैयार कर रही है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Laser Show in Brahmasarovar has not been established