Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

रामवीर भट्टी रेलवे की राष्ट्रीय यात्री सेवा समिति के सदस्य बने

0
615

रामवीर भट्टी रेलवे की राष्ट्रीय यात्री सेवा समिति के सदस्य बने

चंडीगढ़ 22 जुलाई ।
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी को रेल मंत्रालय द्वारा रेल यात्रियों की सुविधाओं हेतु गठित राष्ट्रीय यात्री सेवा समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है ।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन ने बताया कि रामवीर भट्टी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं तथा वर्तमान में लगातार तीसरी बार से भाजपा के प्रदेश महामंत्री के पद पर आसीन हैं। लम्बे समय से भाजपा से जुड़े हुए हैं तथा पूर्व में पार्टी के उपाध्यक्ष व अन्य पदों पर रहे हैं ।
अपनी नियुक्ति के लिए रामवीर भट्टी ने पार्टी नेतृत्व द्वारा उनमें विश्वास व्यक्त किये जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह , भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय प्रभारी सौदान सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री ( संगठन ) बी.एल. संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री व प्रभारी पंजाब, चड़ीगढ़ दुष्यंत कुमार गौतम, पूर्व रेल मंत्री पीयूष गोयल, वर्तमान रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद , सांसद किरण खेर सहित पूरे भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद किया तथा कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उनमे विश्वास दिखाकर जो जिम्मेवारी उन्हें दी है उस पर भी खरा उतरने की कोशिश करेंगे तथा किसी को शिकायत का मौका नहीं देंगे।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने भी भाजपा नेतृत्व का धन्यवाद किया तथा रामवीर भट्टी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रामवीर भट्टी को रेलवे मंत्रालय की राष्ट्रीय यात्री सेवा समिति” का सदस्य नियुक्त किये जाने से चंडीगढ़ भाजपा स्वयं को गौरवांवित महसूस कर रही है।
एक आम कार्यकर्ता की मेहनत को पंख तभी लगते हैं जब उसकी मेहनत की हौंसला अफजाई ऐसे पारितोषिक से की जाए। उन्होंने आशा व्यक्त की रामवीर भट्टी अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा ,लग्न व मेहनत से निभायेंगे और यात्री सुविधाओं को और अधिक बेहतर करने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे।