Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

रमेश शर्मा बने कांग्रेस के पूर्वांचल सेल के चेयरमेन

0
320

चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री। चंडीगढ़ पूर्वांचल एकता मंच के अध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा को चंडीगढ़ टैरिटोरियल कांग्रेस कमेटी के पूर्वांचल सेल का चेयरमेन घोषित किया गया है। यह घोषणा ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सोनिया गांधी व राहुल गांधी तथा एआईसीसी के महासचिव तथा चंडीगढ़ व पंजाब के प्रभारी हरीश रावत, कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल तथा चंडीगढ़ टैरिटोरियल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के दिशा निर्देशानुसार सर्वसम्मति से की गई है। इस अवसर पर चंडीगढ़ टैरिटोरियल कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने रमेश कुमार शर्मा को शुभकामनाएं दी और बताया कि रमेश कुमार शर्मा एक सामाजिक व कर्मनिष्ठ स्वभाव के व्यक्ति हैं। उन्होंने कोविड-19 के दौरान शहर में लगाये गये लॉकडाऊन पर मुसीबत में पड़े गरीब व जरूरतमंद लोगों की हरसंभव सहायता की। इतना ही नही वे पूर्वांचल के लोगों की समय समय पर आर्थिक व सामाजिक सहायता भी करते हैं। जिस कारण पूर्वांचल के लोगों के बीच उनकी एक प्रतिष्ठित छवि है। उनके इन्हीं सामाजिक व कल्याणकारी कार्यो को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें पूर्वांचल सेल का चेयरमेन घोषित किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि वे पहले से भी अधिक जिम्मेदारी व विश्वास के साथ कांग्रेस पार्टी को और अधिक मजबूत करेंगे। उन्होंने कहा कि रमेश कुमार शर्मा ने बिहार चुनाव में विशेष भूमिका निभाई है, जहां पर उन्हें चार जिलों को प्रभारी नियुक्त किया गया था। उन्होंने पूर्वांचल के लोगों में कांग्रेस के प्रति विश्वास पैदा करने एवं वोट डालने में बड़ी भूमिका निभाई है। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पूर्वांचल सेल कांग्रेस के चेयरमेन रमेश कुमार शर्मा ने कहा कि वे बेहद खुश व उत्साहित हैं तथा वे पहले से भी अधिक अपने कार्यो को मेहनत के साथ प्रभावशाली ढंग से करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।