Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

रन चेज करते हुए भारत की सबसे बड़ी जीत, वेस्टइंडीज को लगातार सातवें टी-20 में हराया

0
117

  • वेस्टइंडीज ने पहले 207 रन बनाए, भारत ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 209 रन बना लिए
  • कोहली ने 50 गेंद पर नाबाद 94 रन बनाए, राहुल ने 62 रन की पारी खेली
  • भारत ने श्रीलंका के खिलाफ 2009 में रन चेज करते हुए 207 रन बनाए थे
  • दोनों टीमों के बीच तीन टी-20 का दूसरा मैच 8 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा

Dainik Bhaskar

Dec 06, 2019, 11:22 PM IST

खेल डेस्क. भारत ने तीन टी-20 की सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले 20 ओवर में 5 विकेट पर 207 रन बनाए। टीम इंडिया ने 18.4 ओवर में 4 विकेट पर 209 रन बना लिए। रन चेज करते हुए भारत ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की। इससे पहले उसने श्रीलंका के खिलाफ 2009 में 207 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2013 में 202 रन चेज किया था।

कप्तान विराट कोहली ने 50 गेंद पर 94 और लोकेश राहुल ने 62 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की ये लगातार सातवीं जीत है। पिछली बार टीम इंडिया 2017 में हारी थी। सीरीज का दूसरा मैच 8 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में खेला जाएगा।

कोहली-राहुल ने शतकीय साझेदारी की

कोहली ने करियर का 23वां अर्धशतक लगाया। राहुल को खैरी पियरे ने पोलार्ड के हाथों कैच कराया। राहुल ने कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 100 रन की साझेदारी की। उन्होंने टी-20 में 1000 रन पूरे किए। वे इस उपलब्धि को हासिल करने वाले सातवें भारतीय हैं। राहुल ने करियर का सातवां अर्धशतक भी लगाया। रोहित शर्मा 8 रन बनाकर आउट हुए। पियरे की गेंद पर हेटमायर ने उनका कैच लिया।

कोहली ने 31 से 40 गेंद के बीच सबसे ज्यादा रन बनाए

गेंद रन
1 से 10 7
11 से 20 13
21 से 30 19
31 से 40 28
41 से 50 27

चहल ने अश्विन की बराबरी की

इससे पहले विंडीज के लिए शिमरॉन हेटमायर ने सबसे ज्यादा 56 रन की पारी खेली। युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए। चहल भारत के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा 52 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन की बराबरी की। चहल ने 52 विकेट के लिए 35 और अश्विन ने 46 मैच खेले।

हेटमायर के करियर का पहला अर्धशतक

हेटमायर ने टी-20 करियर का पहला अर्धशतक लगाया। वे 56 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर आउट हुए। रोहित शर्मा ने उनका कैच लिया। हेटमायर ने पोलार्ड को साथ चौथे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी की। पोलार्ड (37) को चहल ने बोल्ड किया। ब्रैंडन किंग 31 रन बनाकर रविंद्र जडेजा की गेंद पर आउट हुए। उन्हें ऋषभ पंत ने स्टंप किया। वेस्टइंडीज ने 9.5 ओवर में ही 100 रन पूरे कर लिए थे।

लेविस-किंग ने अर्धशतकीय साझेदारी की

दीपक चाहर ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने लेंडल सिमंस (2 रन) को रोहित शर्मा के हाथों कैच कराया। वॉशिंगटन सुंदर ने इविन लेविस (40) को एलबीडब्ल्यू आउट किया। लेविस ने किंग के साथ दूसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की।

स्कोरकार्ड: वेस्टइंडीज

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
लेंडल सिमंस कै. रोहित बो. चाहर 2 4 0 0
इविन लेविस एलबीडब्ल्यू बो. सुंदर 40 17 3 4
ब्रैंडन किंग स्टंप पंत बो. जडेजा 31 23 3 1
शिमरॉन हेटमायर कै. रोहित बो. चहल 56 41 2 4
कीरोन पोलार्ड बो. चहल 37 19 1 4
जेसन होल्डर नाबाद 24 9 1 2
दिनेश रामदीन नाबाद 11 7 1 0

रन: 207/5, ओवर: 20, एक्स्ट्रा: 6.

विकेट पतन: 13/1, 64/2, 101/3, 172/4, 173/5.

गेंदबाजी: वॉशिंगटन सुंदर: 3-0-34-1, दीपक चाहर: 4-0-56-1, भुवनेश्वर कुमार: 4-0-36-0, रविंद्र जडेजा: 4-0-30-1, युजवेंद्र चहल: 4-0-36-2, शिवम दुबे: 1-0-13-0.

स्कोरकार्ड: भारत

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
रोहित शर्मा कै. हेटमायर बो. खैरी पियरे 8 10 1 0
लोकेश राहुल कै. पोलार्ड बो. खैरी पियरे 62 40 5 4
विराट कोहली नाबाद 94 50 6 6
ऋषभ पंत कै. होल्डर बो. कॉटरेल 18 9 0 2
श्रेयस अय्यर कै. एंड बो. पोलार्ड 4 6 0 0
शिवम दुबे नाबाद 0 0 0 0

रन: 209/4, ओवर: 18.4, एक्स्ट्रा: 23.

विकेट पतन: 30/1, 130/2, 178/3, 193/4.

गेंदबाजी: शेल्डन कॉटरेल: 4-0-24-1, जेसन होल्डर: 4-0-46-0, खैरी पियरे: 4-0-44-2, हेडेन वॉल्श: 2-0-19-0, केसरिक विलियम्स: 3.4-0-60-0, कीरोन पोलार्ड: 1-0-10-1.

DBApp