Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

रणवीर-दीपिका की शादी के हर घंटे का है इंश्योरेंस : DJ-बैंड से लेकर एक-एक बाराती और खाने की प्लेट तक, इन कंडीशन में मिलता है पूरा पैसा वापस; वो भी इतने कम में

0
312

न्यूज डेस्क। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी इटली में हो रही है। ये शादी सिंधी और कोंकणी रीति-रिवाजों से हो रही है। शादी के इवेंट 12 सितंबर से शुरू हो गए थे, जो 16 सितंबर तक चलेंगे। 5 दिन तक चलने वाली इस वेडिंग को दोनों ने इंश्योरेंस कराया है। यानी इन्होंने शादी के वेन्यू यानी इटली के लेक कोमो पर बने विला डेल बालबीएनलो का ओरिएंटल कंपनी से इंश्योरेंस लिया है। रणवीर-दीपिका ने इस इंश्योरेंस में कितने पैसे खर्च किए हैं, ये बात गोपनीय है।

आखिर मैरिज इंश्योरेंस क्या होता है? और रणवीर-दीपिका को इसकी जरूरत क्यों पड़ी, इस बात को जानने के लिए हमने ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के डिविजनल मैनेजर (मध्य प्रदेश, भोपाल लोकेशन) अखिलेश बजाज से बात की। उन्होंने इस इंश्योरेंस के बारे में सबकुछ विस्तार से बताया।

रणवीर-दीपिका की शादी का इंश्योरेंस

अखिलेश ने बताया कि रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली में चल रही शादी का इंश्योरेंस कराया है। उन्होंने 12 से 16 सितंबर तक यानी 6 दिन चलने वाली इस शादी के सभी फंक्शन का बीमा कराया है। इंश्योरेंस में शादी का वेन्यू और फंक्शन सभी शामिल हैं। यानी शादी में किसी वजह से नुकसान होता है तब बीमा कंपनी की तरफ से उन्हें सारे पैसे मिल जाएंगे।

इन चीजों का करा सकते हैं इंश्योरेंस

> शादी के इंश्योरेंस को कंपनी डिजाइन करती है। यानी आप जिन चीजों को इंश्योरेंस लेना चाहते हैं, ले सकते हैं।
> जैसे बारात निकलने के साथ ही इंश्योरेंस शुरू हो सकता है, यदि आपने बारात को इंश्योरेंस किया है।
> बारातियों का इंश्योरेंस भी कर सकते हैं। यानी किसी स्थिति में बारातियों को नुकसान पहुंचता है तब उनके इलाज का पैसा मिलेगा।
> शादी का खाना, ज्वैलरी, म्यूजिक, कार्ड, मंडप जैसी हर चीज का बीमा कराया जा सकता है।
> शादी में यूज की जाने वाली ज्वैलरी का भी इंश्योरेंस करा सकते हैं।
> यदि शादी की डेट आगे बढ़ जाती है या फिर किसी कारण से शादी टूट जाती है तब भी उसका पैसा दिया जाता है।

किस कंडीशन में मिलेगा पैसा

> यदि बारिश, आग या किसी अन्य प्राकृतिक आपदा की वजह से शादी में नुकसान होता है, तब होने वाले नुकसान का पैसा मिलेगा।
> यदि लड़के या लड़कीवालों की फैमिली में कोई हादसा होता और शादी की तारीख आगे बढ़ जाती है तब उसका पैसा मिलेगा।
> कंपनी होने वाले नुकसान का जायजा करने के बाद ही पैसा देती है। इसमें 100% तक पैसा दिया जा सकता है।

किस कंडीशन में पैसा नहीं मिलेगा

> यदि ट्रैफिक की वजह से बारात टाइम पर नहीं पहुंचती है, तब आपको पैसा नहीं मिलेगा।
> इसी तरह यदि किसी दूर के रिश्तेदार की वजह से शादी की डेट पोस्टपोंड की जाती है, तब भी पैसा नहीं मिलेगा।

कौन-कौन ले सकता है इंश्योरेंस

> शादी का इंश्योरेंस लेने की कोई कंडीशन नहीं है। यानी आपकी शादी का बजट 1 लाख रुपया भी है तब भी उसका इंश्योरेंस लिया जा सकता है।
> यदि आपकी शादी का बजट 10 लाख रुपए है तब उसके इंश्योरेंस के मिनिमम खर्च 7000 रुपए के करीब होगा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Ranveer Singh And Deepika Padukone Full Wedding Insurance