Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

आज मां के साथ जोधपुर में प्रियंका चोपड़ा

0
254

जोधपुर.कई ऐतिहासिक और भव्य आयोजनों का साक्षी रहा उम्मेद भवन पैलेस इस महीने के अंत में एक और भव्य वेडिंग फंक्शन के लिए तैयार हो रहा है। बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्टर प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस की शादी उम्मेद भवन पैलेस में दो दिसंबर को होगी। शादी का समारोह तीन दिन चलेगा। एक दिसंबर को मेहंदी की रस्में और लेडीज संगीत होगा।

प्रियंका चोपड़ा की ओर से उम्मेद भवन पैलेस को फाइनल करने के बाद यहां उनकी शादी समारोह को भव्य बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। इन तैयारियों का जायजा लेने और ताज ग्रुप की टीम से फाइनल डिस्कस करने के लिए प्रियंका चोपड़ा अपनी मां के साथ गुरुवार सुबह चार्टर प्लेन से जोधपुर पहुंचेंगी। लेडीज संगीत के लिए निक जोनस भी पीसी के लिए कुछ खास लव सोन्ग तैयार कर रहे हैं।

प्रियंका ने एंगेजमेंट के लिए ब्रेसलेट, नेकलेस सहित काफी जूलरी जोधपुर में ही तैयार करवाईं थीं, इसलिए यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वे यहां शादी के लिए जूलरी पसंद करने भी जा सकती हैं। प्रियंका और उनकी मां मेहरानगढ़ भी विजिट करेंगे, जहां मेहंदी की रस्में होंगी। अपने बिजी शूटिंग शेड्यूल के चलते प्रियंका तो शाम को लौट जाएंगी, लेकिन उनकी मां रात को यहीं रूकेंगी।

उम्मेद भवन पैलेस को वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए फाइनल करने के लिए प्रियंका और निक दो अक्टूबर को चार्टर प्लेन से जोधपुर आए थे। उन्होंने यहां की तमाम व्यवस्थाएं देखी लेकिन रूम कम होने की वजह से उस समय यह डेस्टिनेशन फाइनल नहीं हो पाया था। बाद में प्रियंका ने जोधपुर में ही शादी करना फाइनल किया और ताज ग्रुप को इसकी जिम्मेदारी सौंप दी थी।

उम्मेद भवन पैलेस में पिछले दिनों इस वेडिंग को भव्य बनाने के लिए कवायद चल रही है। बताया जा रहा है कि प्रियंका ने अपने वेडिंग फंक्शन के राइट्स एक मैगजीन को बेच दिए हैं। प्रियंका और उनकी मां का जोधपुर में ताज ग्रुप की टीम के साथ इस बात पर डिस्कस होगा कि फंक्शन की तैयारियां कैसे होंगी और पूरा प्रोग्राम कैसे आयोजित किया जाय।

वहवैडिंग फंक्शन की तैयारियों के साथ-साथ यहां की सिक्योरिटी और अन्य व्यवस्थाओं पर भी फाइनल डिस्कशन करेंगी। वे खास राजस्थानी फूड मैन्यू सर्व कराने के लिए भी बात कर सकती हैं। उम्मेद भवन पैलेस में इससे पहले भव्य शादी बिजनेस टायकून अरुण नायर ने ब्रिटिश मॉडल-एक्ट्रेस एलिजाबेथ हर्ले की हुई थी।

2 मार्च 2007 को उम्मेद भवन पैलेस में हुई इस शादी कवरेज के राइट्स एक मैग्जीन को 2 मिलियन पोंड में बेचे गए थे। उस शादी के बाद हॉलीवुड-बॉलीवुड सेलिब्रेटी की यहां दूसरी भव्य शादी हो रही है। इस शादी में भी हॉलीवुड और बॉलीवुड की टॉप सेलिब्रिटीज के आने की उम्मीद है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Priyanka and her mother in Jodhpur today news and update