रजनी ठाकुर भाजपा महिला मोर्चा के सोशल मिडिया विभाग की संयोजक नियुक्त
चंडीगढ़ 13 मई 2023.
भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती सुनीता धवन ने प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण सूद की सहमति से तथा मोर्चा प्रभारी कैलाश जैन से सलाह कर रजनी ठाकुर को भाजपा महिला मोर्चा के सोशल मीडिया विभाग की संयोजिका नियुक्त किया है। रजनी काफी समय से भाजपा के आईटी व सोशल मीडिया विभाग से जुड़ी हुई हैं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने रजनी ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि इस नियुक्ति से भाजपा महिला मोर्चा को मजबूती मिलेगी व रजनी ठाकुर पूरी निष्ठा से जिम्मेदारी निभाएंगी। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा महामंत्री रूबी गुप्ता व नेहा अरोड़ा तथा भजपा सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक मोहिंद्र निराला सह संयोजक मनीष कुमार उपस्थित रहे।