Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

रंजीता मेहता हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव नियुक्त

0
320

रंजीता मेहता हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव नियुक्त
चंडीगढ़ 13 मई। हरियाणा की तेजतर्रार प्रवक्ता रंजीता मेहता को महामहिम राज्यपाल श्री बंडारु दत्तात्रेय ने हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद का मानद महासचिव नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति 3 साल के लिए की गई है। रंजीता मेहता ने अपनी नियुक्ति पर राज्यपाल श्री बंडारु दत्तात्रेय जी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी, हरियाणा महिला एवं बाल कल्याण मंत्री श्रीमती कमलेश ढांडा जी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओम प्रकाश धनखड़ जी एवं हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञान चंद गुप्ता जी का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि मैं बाल कल्याण परिषद में बच्चों के सर्वागीण विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगी। परिषद के उज्जवल भविष्य के लिए प्रयासरत रहूंगी।
रंजीता मेहता दिसंबर 2020 में भाजपा में पंचकूला नगर निगम चुनाव के समय भाजपा में शामिल हुई थीं। उसके बाद वह लगातार भाजपा के लिए कार्य कर रही थीं। उनकी कार्यशैली को देखते हुए उन्हें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई थी, जिसके बाद वह लगातार विभिन्न मंचों पर विपक्षी दलों पर हमला बोलती नजर आईं। अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले पंजाब चुनाव में रंजीता मेहता को पटियाला हल्के में जिम्मेदारी दी गई थी। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भी भाजपा की जीत के लिए उन्होंने जमकर काम किया था। साथ ही कोरोना काल में लोगों की मदद के लिए वह प्रयासरत रहीं। रंजीता मेहता के ससुर वर्ष 1950 से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े हैं।