युवा कांग्रेस वर्ष 2021 में नगर निगम में कांग्रेस लाने को प्रतिबद्ध है वैभव वालिया
चंडीगढ़, सुनीता शास्त्री।युवा कांग्रेस के नए प्रदेश प्रभारी वैभव वालिया का चंडीगढ़ पहुंचने पर युवा कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत किया. युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी व भारतीय युवा कांग्रेस के सोशल मीडिया प्रभारी वैभव वालिया ने कहा कि चंडीगढ़ में युवा कांग्रेस वर्ष 2021 में नगर निगम में कांग्रेस सरकार लाने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की।वैभव वालिया ने प्रदेश में नए युवाओं को युवा कांग्रेस से जोड़ने का अभियान भी शुरू किए जाने की रणनीति बनाई गई। प्रदेश अध्यक्ष लव कुमार ने कहा कि भाजपा ने अनेक मुद्दों पर जनता को उलझाकर देश को बर्बादी की तरफ मोड़ दिया है। इधर, सेक्टर 35 में कांग्रेस भवन में लव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंडीगढ़ में प्रदेश प्रभारी का स्वागत किया गया। वैभव वालिया ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना होगा।
Mirror 365 - NEWS THAT MATTERSDear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com
Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020



















