Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

मोदी आज राष्ट्रपति सोलिह के शपथ समारोह में होंगे शामिल, पड़ोसी देश का यह पहला दौरा

0
240

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मालदीव के नए राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के शपथ समारोह में शामिल होंगे। सोलिह के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद मोदी ने उन्हें फोन कर बधाई भी दी थी। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन के चीन की ओर झुकाव से भारत की चिंता बढ़ी हुई थी। अब प्रधानमंत्री मोदी का मालदीव दौरा पड़ोसी देश के साथ भारत के संबंधों में सुधार का संकेत है। नए राष्ट्रपति सोलिह को चीन के कर्ज से उबरने के लिए भारत और अमेरिका से मदद मिलने की उम्मीद है।

सोलिह का शपथ समारोह राजधानी माले के स्टेडियम में होगा। इसमें चीन के संस्कृति और पर्यटन मंत्री लू शुगांग भी शामिल होंगे। बीते कुछ साल में भारत-मालदीव के रिश्तों में काफी उतार-चढ़ाव देखे गए। पिछले राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने भारत का साथ छोड़कर चीन से करीबी रिश्ते बना लिए थे। चीन ने कूटनीति के तहत मालदीव को विकास के नाम पर कर्ज दिया। इसके बाद भारत के आसपास हिंद महासागरमें अपनी गतिविधियां बढ़ना शुरू कर दिया था।

मोदी ने कहा- साथ काम करने की मंशा जाहिर करूंगा

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किए- मालदीव में हालिया चुनाव लोकतंत्र, कानून व्यवस्था और समृद्ध भविष्य के लिए लोगों की आकांक्षाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। हम एक स्थिर, लोकतांत्रिक, समृद्ध और शांतिपूर्ण मालदीव गणतंत्र देखना चाहते हैं। राष्ट्रपति सोलिह को विकास की प्राथमिकताओं को साकार करने के लिए साथ काम करने की भारत सरकार की मंशा से अवगत कराऊंगा।

पहली बार मालदीव जाएंगे मोदी
नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद भारत के पड़ोसी देशों में मालदीव ही ऐसा देश है, जहां उन्होंने दौरा नहीं किया। पहले उन्हें 2015 में मालदीव जाना था, लेकिन वहां राजनीतिक घमासान के चलते यह दौरा रद्द कर दिया गया था।

मालदीव हमारे लिए अहम

हिंद महासागर में स्थित मालदीव कूटनीतिक और सामरिक दृष्टि से भारत के लिए काफी अहम है। यहां से भारत के समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा पर नजर रखी जा सकती है। भारत युद्धपोत, हेलिकॉप्टर, राडार के अलावा कई परियोजनाओं के लिए मालदीव को सहायता देता रहा है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

मालदीव में सियासी उठा-पटक के चलते 2015 में मोदी का दौरा रद्द हुआ था। -फाइल
मोहम्मद सालिह मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता हैं। -फाइल