Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

मीका सिंह के बड़े भाई की हुई मौत, सोमवार देर रात हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस, दिल्ली में आज शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार

0
356

मुंबई. सिंगर मीका सिंह और दलेर मेहंदी के बड़े भाई अमरजीत सिंह का सोमवार देर रात को निधन हो गया। रिपोर्ट्स की मानें तो अमरजीत पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, उन्होंने दिल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। मीका सिंह ने भाई के निधन पर दुख जताते हुए लिखा- "वाहेगुरु जी का खालसा वाहेगुरु जी की फतेह, हमें यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमारे बड़े भाई अमरजीत सिंह का निधन हो गया है, वे पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। अमरजीत पाजी स्वर्ग चले गए।"शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार…

– अमरजीत की मौत से उनके भाई दलेर मेहंदी, हरजीत मेहंदी, जोगिंदर सिंह और मीका सिंह शोक में हैं। बताया जाता है कि मीका और दलेर के म्यूजिक करियर को बनाने में अमरजीत का खास सपोर्ट रहा है।

-अमरजीत का अंतिम संस्कार दिल्ली में मंलगवार शाम 5 बजे तिलक विहार श्मशान मैदान में किया जाएगा।
– मीका सिंह पहली बार 'सावन में लग गई आग' गाने से सुर्खियों में आए थे। मीका ने सलमान खान की फिल्मों के लिए कई गाने गाए हैं।
– वहीं 1995 में दलेर मेहंदी सुपरहिट गाने 'बोलो ता रा रा', 'तुनक तुनक तुन' और 'हो जाएगी बल्ले बल्ले' गाने से काफी फेमस हुए थे। इसके बाद उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने गाए।

View this post on Instagram

Waheguru ji ka Khalsa Waheguru ji ki Fateh.. We are deeply saddened to inform you of the demise of Amarjeet Singh our elder brother who had been hospitalised over the last few days. Amarjeet Bhaji departed for his heavenly abode today early morning. The cremation will take place at 5pm today at Tilak Vihar Cremation Ground. Waheguru.. 🙏🙏🙏 In Grief Daler Mehndi Harjeet Mehndi Joginder Singh Mika Singh

A post shared by Dr. DalerMehndi (@dalersmehndi) on Oct 29, 2018 at 1:26am PDT

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Mika singh and daler mehndi Elder Brother amarjeet singh died On monday let night