Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

मंडल न.- 11 के सेक्टर – 54 के आदर्श कॉलोनी के निवासियों की गत काफी वर्षो से विभिन्न समस्याओं को भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ द्वारा हल करवाए

0
254

मंडल न.- 11 के सेक्टर – 54 के आदर्श कॉलोनी के निवासियों की गत काफी वर्षो से विभिन्न समस्याओं को भारतीय जनता पार्टी, चंडीगढ़ द्वारा हल करवाए जाने पर कॉलोनी वासिओ ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद, जिला नम्बर – 2 के जिला अध्यक्ष रविंदर पठानिया और मंडल अध्यक्ष नारायण प्रसाद का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया। इसके लिए कॉलोनी के प्रतिनिधि मंडल ने कॉलोनी के निवासी संजय पटेल के नेतृत्व में पार्टी के भुलई राय, उपेन्दर पासवान, अशोक पासवान, कमलेश, सीतेन्दर पासवान, प्रमोद यादव, पवन पासवान, शीशपाल, जगपाल, अजय पासवान सम्मिलित हुआ। प्रतिनिधि मंडल ने आदर्श कॉलोनी की काफी वर्षो से लंबित बिजली समस्यांओं को लेकर बिजली विभाग के अधिकारीयों से मिले किन्तु बार बार अस्वाशन देकर मामले को टालते रहे। जब किसी भी प्रकार का निराकार नहीं हुआ तब प्रतिनिधि मंडल ने मंडल अध्यक्ष को समस्या से अवगत कराया, मामला संज्ञान में आते ही मंडल अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष रविंदर पठानिया के साथ प्रदेश अध्यक्ष से मिले और उन्होंने बताया कि जब आदर्श कॉलोनी के निर्माण हुआ हैं तब से वहां पर ठेकेदार के द्वारा बिजली दी जाती थी लेकिन ठेकेदार के द्वारा नियमित रूप से बिजली प्रदान नहीं की जा रही थी। कॉलोनी में लगे बिजली के खम्बे की सभी तारे बहुत पुरानी एवं सड़ चुकी थी जिससे कॉलोनी में कई बार घातक हादसे भी चुके थे एवं कई बार आगजनी कि दुर्घटनाये भी हो चुकी थी।

इस सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रदेश अध्यक्ष द्वारा सम्बंधित अधिकारीयों से बातचीत की गई और जल्द ही निराकरण करवाया गया। आज आदर्श कॉलोनी में नवीन विद्युतीकरण हो चूका है एवं प्रत्येक घर में नए विद्युत् के मीटर लगाएं जाने पर कार्य हो रहा हैं । इन समस्यांओ के समाधान से आदर्श कॉलोनी की जनता बहुत खुश हैं और उन्होंने भाजपा पार्टी का बहुत आभार व्यक्त किया हैं।

उन्होंने भाजपा पार्टी का बहुत आभार व्यक्त किया हैं।