- वेस्टइंडीज ने पहले 315 रन बनाए, भारत ने 48.4 ओवर में 6 विकेट पर 316 रन बना लिए
- विराट कोहली ने 85, लोकेश राहुल ने 77, रोहित शर्मा ने 63 और जडेजा ने नाबाद 39 रन बनाए
- भारत कटक में इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ 2008 में 273 रन बनाकर मैच जीता था
- टीम इंडिया 2006 के बाद से वेस्टइंडीज से कोई वनडे सीरीज नहीं हारी, घर में 6 बार हराया
Dainik Bhaskar
Dec 22, 2019, 10:41 PM IST
खेल डेस्क. भारत ने वेस्टइंडीज को तीन वनडे की सीरीज के आखिरी मैच में रविवार को 4 विकेट से हरा दिया। कटक के बाराबती स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पहले 50 ओवर में पांच विकेट पर 315 रन बनाए थे। भारत ने 48.4 ओवर में 6 विकेट पर 316 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। विंडीज के खिलाफ उसकी ये लगातार 10वीं सीरीज जीत है। पिछली बार 2006 में हार मिली थी। भारत ने इस जीत के साथ ही कटक में सबसे बड़ा लक्ष्य भी हासिल कर लिया। पिछला सबसे बड़ा रन चेज का रिकॉर्ड भी टीम इंडिया के नाम दर्ज था। तब भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ 2008 में 273 रन का लक्ष्य हासिल किया था।
विराट ने करियर का 55वां अर्धशतक लगाया
कप्तान विराट कोहली 85 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने करियर का 55वां अर्धशतक लगाया। रविंद्र जडेजा ने नाबाद 39 और शार्दुल ठाकुर ने 17 रन बनाए। दोनों ने नाबाद 30 रन की साझेदारी कर टीम इंडिया को जीत दिला दी। इससे पहले वेस्टइंडीज के लिए निकोलस पूरन 89 और कप्तान कीरोन पोलार्ड ने 74 रन की पारी खेली। भारत के लिए नवदीप सैनी ने दो विकेट लिए। रोहित शर्मा को मैन ऑफ द सीरीज और कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
भारत ने 17वीं बार 300+ रन चेज किया
देश | 300+ रन चेज |
भारत | 17 |
इंग्लैंड | 11 |
ऑस्ट्रेलिया | 10 |
श्रीलंका | 10 |
दक्षिण अफ्रीका | 6 |
पाकिस्तान | 6 |
कोहली इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
कोहली 85 रन की पारी के दौरान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 2455 रन बनाए। वहीं, रोहित ने 2442 रन बनाए। कोहली के वनडे में इस साल 1377 रन हैं। इस मामले में वे रोहित (1490 रन) से पीछे हैं।
Virat Kohli moves past Kallis on the all-time ODI run-getters list
How high on this list would he end up when he’s done?https://t.co/dx1iUY5cvV pic.twitter.com/evrFe4viJZ
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) December 22, 2019
भारत चौथी बार साल की आखिरी वनडे सीरीज जीतने में सफल रहा
टीम इंडिया ने चौथी बार साल की आखिरी वनडे सीरीज अपने नाम कर ली। इससे पहले भारतीय टीम ने तीन बार साल की अंतिम वनडे सीरीज अपने घर में ही जीती हैं। भारत को पिछली बार अपने घर में अक्टूबर 2015 में दक्षिण अफ्रीका ने 5 वनडे की सीरीज में 3-2 से हराया था। इसके बाद भारत ने न्यूजीलैंड, श्रीलंका और वेस्टइंडीज (दो बार) हराया।
किसके खिलाफ | कब | जीत का अंतर |
वेस्टइंडीज | दिसंबर 2019 | 2-1 |
वेस्टइंडीज | अक्टूबर 2018 | 3-1 |
श्रीलंका | दिसंबर 2017 | 2-1 |
न्यूजीलैंड | अक्टूबर 2016 | 3-2 |
राहुल-रोहित ने शतकीय साझेदारी की
रोहित शर्मा 63 रन बनाकर पवेलियन लौटे। जेसन होल्डर की गेंद पर शाई होप ने उनका कैच लिया। उन्होंने लोकेश राहुल के साथ पहले विकेट के लिए 122 रन की साझेदारी की। रोहित ने 43वां अर्धशतक लगाया। राहुल 77 रन बनाकर आउट हुए। राहुल ने करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया। श्रेयस अय्यर 7 रन बनाकर आउट हुए। कीमो पॉल की गेंद पर जोसेफ ने उनका कैच लिया। ऋषभ पंत (7) को पॉल ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद शेल्डन कॉटरेल ने केदार जाधव (9) को बोल्ड कर दिया।
रोहित ने जयसूर्या का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा
रोहित अपनी पारी में 9 रन बनाते ही एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले ओपनर बन गए। उनके 2442 रन हो गए। रोहित ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या का रिकॉर्ड तोड़ा। जयसूर्या ने 1997 में बतौर ओपनर 2387 रन बनाए थे।
The most runs by an opener in a calendar year – what a 2019 India’s Hitman has had 💪 #INDvWI pic.twitter.com/zSeSO3W2OA
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) December 22, 2019
पोलार्ड ने तीन साल बाद अर्धशतक लगाया
पोलार्ड ने करियर का दसवां अर्धशतक लगाया। उन्होंने तीन साल बाद 50+ का स्कोर बनाया। पोलार्ड ने पिछला अर्धशतक जून 2016 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लगाया था। तब 62 रन बनाए थे। पूरन 64 गेंद पर 89 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए पोलार्ड के साथ 135 रन की साझेदारी की। पूरन ने करियर का पांचवां अर्धशतक लगाया। शार्दुल की गेंद पर जडेजा ने उनका कैच लिया।
वेस्टइंडीज की पारी में 12 छक्के लगे
विंडीज के लिए पोलार्ड ने मैच में सबसे ज्यादा सात छक्के लगाए। 51 गेंद की पारी में उन्होंने तीन चौके भी लगाए। दूसरी ओर, पूरन ने 64 गेंद की पारी में 10 चौके और तीन छक्के लगाए। दो छक्के शिमरॉन हेटमानयर ने लगाए। पोलार्ड ने 145.10 और पूरन 139.06 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए।
नवदीप ने डेब्यू मैच में दो विकेट लिए
इविन लुईस 21 रन बनाकर पहले विकेट के तौर पर आउट हुए। जडेजा की गेंंद पर नवदीप ने उनका कैच लिया। लुईस ने होप के साथ पहले विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की थी। होप 42 रन बनाकर पवेलियन लौटे। मोहम्मद शमी ने उन्हें बोल्ड किया। हेटमायर 33 गेंद पर 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नवदीप ने उन्हें कुलदीप यादव के हाथों कैच कराया। यह उनका वनडे में यह पहला विकेट है। उन्होंने इसके बाद रोस्टन चेज को बोल्ड कर दिया। चेज ने 48 गेंद पर 38 रन बनाए।
होप एक कैलैंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे वेस्टइंडियन
शाई होप वेस्टइंडीज के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने इस साल 1345 रन बनाए। इस मामले में पहले स्थान पर पूर्व कप्तान ब्रायन लारा हैं। लारा ने 1993 में 1349 रन बनाए थे। होप उनका रिकॉर्ड तोड़ने से चूक गए। इस मामले में तीसरे स्थान पर डेसमंड हेंस हैं। उन्होंने 1985 में 1232 रन बनाए थे।
सैनी वनडे में डेब्यू करने वाले 229वें भारतीय
27 वर्षीय नवदीप भारतीय वनडे टीम में डेब्यू करने वाले 229वें खिलाड़ी बन गए। वे 2019 में भारत के लिए वनडे में डेब्यू करने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं। सैनी से पहले तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में, विजय शंकर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबॉर्न में, शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हैमिल्टन में और शिवम दुबे ने इस सीरीज में वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में वनडे अपना डेब्यू किया था।
स्कोरकार्ड: वेस्टइंडीज
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
इविन लुईस कै. नवदीप बो. जडेजा | 21 | 50 | 3 | 0 |
शाई होप बो. शमी | 42 | 50 | 5 | 0 |
रोस्टन चेज बो. नवदीप | 38 | 48 | 3 | 0 |
शिमरॉन हेटमायर कै. कुलदीप बो. नवदीप | 37 | 33 | 2 | 2 |
निकोलस पूरन कै. जडेजा बो. शार्दुल | 89 | 64 | 10 | 3 |
कीरोन पोलार्ड नाबाद | 74 | 51 | 3 | 7 |
जेसन होल्डर नाबाद | 7 | 4 | 1 | 0 |
रन: 315/5, ओवर: 50, एक्स्ट्रा: 7.
विकेट पतन: 57/1, 70/2, 132/3, 144/4, 279/5.
गेंदबाजी: शार्दुल ठाकुर: 10-0-66-1, मोहम्मद शमी: 10-2-66-1, नवदीप सैनी: 10-58-2, कुलदीप यादव: 10-0-67-0, रविंद्र जडेजा: 10-0-54-1.
स्कोरकार्ड: भारत
बल्लेबाज | रन | गेंद | 4s | 6s |
रोहित शर्मा कै. शाई होप बो. होल्डर | 63 | 63 | 8 | 1 |
लोकेश राहुल कै. शाई होप बो. अल्जारी | 77 | 89 | 8 | 1 |
विराट कोहली बो. कीमो पॉल | 85 | 81 | 9 | 0 |
श्रेयस अय्यर कै. अल्जारी बो. कीमो पॉल | 7 | 7 | 1 | 0 |
ऋषभ पंत बो. कीमो पॉल | 7 | 6 | 1 | 0 |
केदार जाधव बो. कॉटरेल | 9 | 10 | 1 | 0 |
रविंद्र जडेजा नाबाद | 39 | 31 | 4 | 0 |
शार्दुल ठाकुर नाबाद | 17 | 6 | 2 | 1 |
रन: 316/6, ओवर: 48.4, एक्स्ट्रा: 12.
विकेट पतन: 122/1, 167/2, 188/3, 201/4, 228/5, 286/6.
गेंदबाजी: शेल्डन कॉटरेल: 10-1-74-1, जेसन होल्डर: 10-63-1, कीमो पॉल: 9.4-0-59-3, रोस्टन चेज: 4-0-19-0, खैरी पियरे: 7-0-46-0, अल्जारी जोसेफ: 8-0-53-1.