Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भारत ने विंडीज को 8 विकेट से हराया, चौथी बार कोहली-रोहित ने एक ही मैच में शतक लगाए

0
302

गुवाहाटी. पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में रविवार को भारत ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया। भारत ने 323 रन के लक्ष्य को 42.1 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शतक लगाया। कोहली ने 140 और रोहित 152 रन की पारी खेली। दोनों ने चौथी बार एक ही पारी में एक साथ शतक लगाया। रोहित-कोहली इस मामले में सिर्फ एबी डिविलियर्स और हाशिम अमला से पीछे हैं। डिविलियर्स-अमलाने पांच बार ऐसा किया था।

दूसरी इनिंग में भारत ने 28 बार 300 रन बनाए। इनमें 18 बार जीता, एक मैच टाई रहा और नौ में हार मिली।

विंडीज के लिए हेटमेयर ने शतक लगाया:विंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 323 रन बनाए थे। उसके लिए शिमरोन हेटमेयर ने 106 रन बनाए। उन्होंने 78 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए। यह उनके करियर का तीसरा शतक है। भारत की ओर से युजवेंद्र चहल ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

chahal

कोहली-रोहित ने की 246 रन की साझेदारी: लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। 10 रन के स्कोर पर शिखर धवन पवेलियन लौट गए। उन्हें चार रन के निजी स्कोर पर ओसाने थॉमस ने बोल्ड कर दिया। थॉमस का वनडे क्रिकेट में यह पहला विकेट है। इसके बाद रोहित और कोहली ने पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 246 रन जोड़े। दोनों के बीच यह 15वीं शतकीय साझेदारी है। कोहली ने अपना 36वां और रोहित ने 20वां शतक लगाया।

kohli

कोहली ने की तेंडुलकर की बराबरी: कोहली ने इस शतकीय पारी में इस साल दो हजार रन भी पूरे कर लिए। वे लगातार तीन साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दो हजार से ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सचिन तेंडुलकर, मैथ्यू हेडेन और जो रूट ऐसा कर चुके हैं। कोहली ने 2016 में 2,595 और 2017 में 2,818 रन बनाए थे। उन्होंने पांच बार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक साल में दो हजार से ज्यादा रन बनाए। इस मामले में उन्होंने सचिन तेंडुलकर और श्रीलंका के महिला जयवर्धने की बराबरी कर ली। अब उनसे आगे सिर्फ श्रीलंका के कुमार संगकारा छह ही हैं।

पॉवेल ने लगाया अर्धशतक: वेस्टइंडीज की शुरुआत खराब रही। 19 के स्कोर पर चंद्रपॉल हेमराज को मोहम्मद शमी ने बोल्ड कर दिया। हेमराज ने नौ रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए कीरनपॉवेल और शाई होप ने 65 रन की साझेदारी की। पॉवेल को 51 के निजी स्कोर पर खलील अहमद ने आउट किया। मार्लोन सैमुअल्स शून्य और शाई होप 32 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

हेटमेयर ने की दो अर्धशतकीय साझेदारी: 114 रन पर चार विकेट गिर जाने के बाद रोवमोन पॉवेल और हेटमेयर ने पांचवें विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी की। रोवमोन को 22 रन के निजी स्कोर रविंद्र जडेजा ने बोल्ड कर दिया। हेटमेयर ने कप्तान जेसन होल्डर के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी की। होल्डर ने 38 रन की पारी खेली।

हेटमेयर बने सबसे कम पारी में तीन शतक लगाने वाले विंडीज के खिलाड़ी

खिलाड़ी पारी
शिमरोन हेटमेयर 13
विवियन रिचर्ड्स 16
गॉर्डन ग्रीनिज 27
फिल सिमंस 41
ब्रायन लारा 45

200वें मैच में सैमुअल्स शून्य पर आउट: मर्लोन सैमुअल्स शून्य पर पवेलियन लौटे। उन्हें युजवेंद्र चहल ने एलबीडब्ल्यू किया। यह उनका 200वां वनडे है। अपने 200वें वनडे में शून्य पर आउट होने वाले वे दुनिया के आठवें और वेस्टइंडीज के दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले श्रीलंका के रोशन महानामा, वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा, न्यूजीलैंड के क्रिस केयर्न्स, ऑस्ट्रेलिया के एडम गिलक्रिस्ट, पाकिस्तान के अब्दुल रज्जाक, शोएब मलिक और भारत के हरभजन सिंह अपने 200वें वनडे में शून्य पर आउट हो चुके हैं।

ऋषभ का डेब्यू: भारत की ओर ऋषभ पंत ने वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया। मैच से पहले पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने उन्हें वनडे कैप दिया। पंत इससे पहले पांच टेस्ट और चार टी-20 खेल चुके हैं। वहीं, वेस्टइंडीज की ओर से चंद्रपॉल हेमराज और ओसाने थॉमस ने डेब्यू किया।

वेस्टइंडीज स्कोरबोर्ड

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
कीरन पॉवेल कै. धवन बो. खलील 51 39 6 2
चंद्रपॉल हेमराज बो. शमी 9 15 2 0
शाई होप कै. धोनी बो. शमी 32 51 2 0
मार्लोन सैमुअल्स एलबीडबल्यू बो. चहल 0 2 0 0
शिमरोन हेटमेयर कै. पंत बो. जडेजा 106 78 6 6
रोवमोन पॉवेल बो. जडेजा 22

23

4 0
जेसन होल्डर बो. चहल 38 42 5 0
एश्ले नर्स एलबीडबल्यू बो. चहल 2 2 0 0
देवेंद्रबिशू नॉट आउट 22 26 3 0
केमार रोच नॉट आउट 26 22 2 1

रन: 322/1, ओवर: 50, एक्स्ट्रा: 14.

विकेट पतन: 19/1, 84/2, 86/3, 114/4, 188/5, 248/6, 252/7, 278/8.

गेंदबाजी: मोहम्मद शमी: 10-81-2, उमेशा यादव: 10-64-0, खलील अहमद: 10-0-64-1, युजवेंद्र चहल: 10-0-41-3, रविंद्र जडेजा: 10-0-66-2.

भारत स्कोरबोर्ड

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
रोहित शर्मा नॉट आउट 152 117 15 8
शिखर धवन बो. ओसाने थॉमस 4 6 1 0
विराट कोहली स्टंप शाई होप बो. बिशू 140 107 21 2
अंबाती रायुडू नॉट आउट 22 26 1 1

रन: 326/2, ओवर: 42.1, एक्स्ट्रा: 8.

विकेट: 10/1, 256/2.

गेंदबाजी: केमार रोच: 7-0-52-0, ओसाने थॉमस: 9-0-83-1, जेसन होल्डर: 8-0-45-0, एश्ले नर्स: 7-0-63-0, देवेंद्र बिशू: 10-0-72-1, चंद्रपॉल हेमराज: 1.1-0-9-0.

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

कोहली ने करियर का 36वां शतक लगाया।
रोहित शर्मा ने करियर का 20वां शतक लगाया।
हेटमेयर ने अपनी पारी में छह छक्के लगाए।
ओसाने थॉमस ने अपने पहले ही ओवर में शिखर धवन को बोल्ड कर दिया।
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने 15वीं बार शतकीय साझेदारी की।
शतक लगाने के बाद हेटमेयर को बधाई देते मोहम्मद शमी।
रोवमोन पावेल को युजवेंद्र चहल ने बोल्ड कर दिया।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने हेटमेयर को शतक की बधाई दी।
कप्तान जेसन होल्डर ने शतक लगाने वाले हेटमेयर को गले से लगा लिया।