Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भारत आने के दो महीने बाद सोनम कपूर मायके पहुंचीं, बहन के साथ सेल्फी शेयर की और पति को शुक्रिया कहा

0
378

दैनिक भास्कर

Jun 08, 2020, 11:09 PM IST

मुंबई. लॉकडाउन में ढील मिलना शुरू होते ही सोनम कपूर दिल्ली से मुंबई अपने मायके पहुंच गईं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी छोटी बहन के साथ एक सेल्फी शेयर करते हुए दी। लॉकडाउन के दौरान पिछले दो महीने से वे दिल्ली स्थित अपने ससुराल में थीं और वहीं पर उन्होंने शादी की सालगिरह भी मनाई थी।

अपनी इंस्टा स्टोरी पर बहन के साथ सेल्फी शेयर करते हुए सोनम ने लिखा, ‘बैक विद माय मैन। अद्भुत पतिदेव को धन्यवाद।’ इस फोटो में वे बिना मेकअप लुक में बहन के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं। सोनम अपने जन्मदिन से ऐन पहले मुंबई लौटी हैं। उनका बर्थडे 9 जून को है। 

वीडियो क्लिप भी शेयर की

इसके साथ ही सोनम ने अपनी इंस्टा स्टोरी में रिया के साथ छोटी सी वीडियो क्लिप भी शेयर की, जिसमें दोनों बहनें बेड पर मोबाइल चलाती नजर आ रही हैं। उनके पति आनंद ने भी उस तस्वीर के साथ दोनों बहनों की वीडियो क्लिप इंस्टा स्टोरी पर शेयर की। इसमें दोनों बहने लेटे हुए बात करती दिख रही हैं। 

दे दिया था इस बात का संकेत

इससे पहले रविवार को सोनम ने इस बारे में संकेत भी दिया था कि वे जल्द ही कहीं जाने वाली हैं। उन्होंने एयरपोर्ट का एक पुराना फोटो शेयर करते हुए लिखा था, ‘मेरे सभी बैग पैक हो चुके हैं और मैं जाने के लिए तैयार हूं… कहीं भी.. कभी भी… मुझे घूमने की याद आ रही है।’

मार्च में लंदन से लौटी थीं भारत

सोनम इस साल मार्च में जब पूरी दुनिया में कोरोना वायरस की महामारी फैल रही थी, तभी लंदन से दिल्ली स्थित अपने ससुराल लौटी थीं। एक इंटरव्यू में इस बारे में बताते हुए उन्होंने कहा था कि ‘मैंने यात्रा पर रोक लगने से ऐन पहले भारत लौटने का फैसला किया था। क्योंकि मेरे माता-पिता दोनों की उम्र 63 साल हैं और आनंद की दादी भी करीब 80 साल की हैं और यहां पर कोई है भी नहीं। इसलिए कभी कुछ होने पर देखभाल करने के लिए कोई भी नहीं था। इसलिए हम दोनों वापस आ गए, जबकि हम भी विमान यात्रा से डर रहे थे। ‘

सोनम ने 8 मई को अपनी शादी की दूसरी सालगिरह लॉकडाउन के बीच अपने ससुराल में पति आनंद आहूजा के साथ ही मनाई थी।