Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भारतीय जनता पार्टी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर के मंडल नंबर 22 के द्वारा श्री कृष्ण मंदिर सेक्टर 33 में वैक्सीनेशन कैंप आयोजन किया गया|

0
265

भारतीय जनता पार्टी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर के मंडल नंबर 22 के द्वारा श्री कृष्ण मंदिर सेक्टर 33 में वैक्सीनेशन कैंप आयोजन किया गया| टीकाकरण कैंप की कमान मंडल नंबर 22 के महासचिव परमपाल सिंह गौरी शंकर राय, मंडल उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, सचिव श्याम लाल, करण बहल के द्वारा संभाली गई| और इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सोनम वर्मा जी भी उपस्थित रही।
दीपक शर्मा बताया कि सेक्टर 33 के निवासियों के आग्रह पर लोगों की सुविधा के लिए टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया| और बुज़ुर्ग लोगों के घरों में जाकर भी टीका लगाया गया। इसके साथ साथ जो लोग गाड़ी में टीका लगवाने आए। वह चलने में असमर्थ थे। उनका कार में ही टीकाकरण किया गया। कैंप में 100 लोगों ने टीकाकरण करवाया।
अंत में मंडल अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया की दूसरी खुराक के लिए मंडल की टीम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को घर घर जाकर जागरूक करेंगे। कि वह जल्दी से जल्दी अपनी दूसरी खुराक लगवाएं।