Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रभारी कैलाश जैन का किया सम्मान

0
270

भाजपा महिला मोर्चा ने प्रभारी कैलाश जैन का किया सम्मान
चंडीगढ़ 13 जुलाई।
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ महिला मोर्चा ने मोर्चा के नवनियुक्त प्रभारी कैलाश चंद जैन का सम्मान किया ।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय कमलम मे एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ पार्टी की उपाध्यक्ष एवं महिला मोर्चा की पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा जसवाल , मोर्चा कोऑर्डिनेटर की बी सी पूरी, मोर्चा महासचिव नेहा अरोड़ा, रूबी गुप्ता, सहित मोर्चा की सभी प्रदेश पदाधिकारीयो, जिला अध्यक्षो, जिला पदाधिकारियो ने हिस्सा लिया।
इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने महिला मोर्चा द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की है तथा आगे भी ऐसे ही कार्य करने की प्रेरणा दी । अरुण सूद ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जिसमें महिलाओं को पूर्ण सम्मान मिलता है । भाजपा द्वारा केवल सरकारी मजबूरियों की वजह से ही नहीं बल्कि पार्टी की अपनी विचारधारा की वजह महिलाओं का सम्मान करने के उद्देश्य से पार्टी के सभी प्लेटफार्म पर लोकतांत्रिक ढंग से महिलाओं के लिए 30% आरक्षण सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी की विचारधारा को जनमानस तक पहुंचाने में महिलाएं विशेष सहयोग दे सकती हैं । आने वाले नगर निगम चुनाव के लिए महिलाओं का को कमर कस लेनी चाहिए तथा अभी से पार्टी की नीतियों तथा सरकार द्वारा किए गए लोक भलाई कार्यो को लेकर जनता के बीच जाना शुरू कर देना चाहिए।
मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सुनीता सुनीता धवन में महिला मोर्चा द्वारा भविष्य में किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी । जबकि आशा जसवाल ने भी अपने विचार रखे ।
मोर्चा के नवनियुक्त प्रभारी कैलाश चन्द जैन का सम्मान किया गया।
कैलाश चन्द जैन ने कहा कि पार्टी माँ की तरह होती है और भाजपा के सभी कार्यकर्ता एक परिवार की तरह पार्टी में कार्य करते है ।पार्टी के प्रति हमे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करना चाहिए।