Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

भाजपा पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों की बैठक में वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की

0
265

भाजपा पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों की बैठक में वर्तमान परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा की
चंडीगढ़ सुनीता शास्त्री।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों, जिला एवं मोर्चा अध्यक्षों की बैठक प्रदेश कार्यालय कमलम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में नगर निगम में चल रहे घटनाक्रम और वर्तमान राजनितिक परिस्थितियों पर विस्तार से चर्चा हुई और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये। पार्टी कार्यकर्ताओं ने नगर निगम आयुक्त और अन्य अधिकारियों के गैरजिम्मेदाराना व्यवहार के कारण शहर में उत्पन्न हो रही समस्याओं पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि निगम आयुक्त द्वारा निर्वाचित पार्षदों का मान सम्मान न करना गंभीर मुद्दा है। उन्होंने कहा की शहर में विगत लगभग एक वर्ष से स्ट्रीट वेंडर दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं, निगम आयुक्त के अडिय़ल रवैये के कारण वे अपनी रोजी-रोटी कमाने में नाकाम हो रहे हैं। इतना ही नहीं नगर निगम में हो रही भर्तियों में घोर अनियमितताएं हो रही है। निगम के कुछ अधिकारियों के भ्रष्टाचार और हफ्तावसूली के मामले निगम आयुक्त के संज्ञान में होने के बावजूद उनपर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। जब से चंडीगढ़ के गाँव नगर निगम में शामिल हुए हैं उनमें पानी के बिल दस गुना तक बना दिया गए हैं लेकिन बुनियादी सुविधाओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। निगम आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों द्वारा जनता के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाने के बजाय उन्हें टाला जा रहा है। पार्टी महासचिव रामवीर भट्टी एवं चंद्रशेखर ने कहा कि शहर में विकास कार्यों को सही ढंग से कार्यरूप देने में निगम आयुक्त असमर्थ साबित हुए हैं। इसके अतिरिक्त माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने में भी असफल साबित हुए हैं। भाजपा नेताओं ने चंडीगढक़ी जनता को विश्वास दिलाया कि शहरवासियों की हर समस्या में भारतीय जनता पार्टी उनके साथ कंधे से कन्धा मिलकर खड़ी है।