Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को दुबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, नाबालिग लड़की को अश्लील फोटो भेजने का आरोप, पहले राखी सावंत को जबर्दस्ती किस कर चुके हैं मीका

0
557

मुंबईपॉपुलर सिंगर मीका सिंह को दुबई पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, मीका पर ब्राजील की एक नागरिक ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि उन्हें दुबई के मुरक्काबात पुलिस थाने में रखा गया है। मीका पर 17 साल की ब्राजीलियन युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मीका सिंह को गुरुवार सुबह 3 बजे बुर्ज दुबई से गिरफ्तार किया गया। ब्राजीलियन युवती ने आरोप लगाया है कि मीका सिंह ने उन्हें कुछ अश्लील तस्वीरें भेजी थीं। बता दें कि मीका सिंह किसी बॉलीवुड इवेंट में परफॉर्म करने के लिए दुबई में ही हैं।

मीका सिंह ने राखी को किया था किस…
मीका और विवादों का साथ हमेशा चोली-दामन का रहा है। साल 2006 में आइटम गर्ल राखी सावंत को उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर केक काटने के बाद सरेआम लिपलॉक किया था, जिस पर अच्छा-खासा बवाल मचा था। राखी इस बात के लिए अदालत तक चली गई थीं। काफी दिनों तक मामला मीडिया में छाया रहा था।

लाइव इवेंट में डॉक्टर को जड़ा थप्पड़
2015 में नई दिल्ली में हुए एक इवेंट में सिंगर मीका सिंह ने एक डॉक्टर को थप्पड़ मार दिया था। आरोप था कि डॉक्टर मना करने के बावजूद फीमेल क्राउड के साथ आकर डांस कर रहा था। इससे गुस्साए मीका ने सरेआम लाइव इवेंट में उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। वहीं, 2014 में वे हिट एंड रन केस में भी फंस चुके हैं। उनपर ऑटो रिक्‍शा को टक्‍कर मारने का चार्ज लगा था। इस केस में पैसेंजर्स को चोट भी लगी थी। हालांकि, बाद में मीका ने सफाई देते हुए कहा कि वे गाड़ी नहीं चला रहे थे।

कस्टम चोरी का भी लग चुका है आरोप
मीका सिंह पर कस्टम चोरी के भी आरोप लग चुके हैं। 2013 में उन्हें कस्टम अधिकारियों ने मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया था। मीका बैंकाक से मुंबई आते वक्त तय सीमा से ज्यादा की विदेशी मुद्रा लेकर आ रहे थे, इसलिए ग्रीन पैनल पार करते समय उन्हें कस्टम अधिकारियों ने गिरफ्तार किया। हालांकि, बाद में उनकी जमानत हो गई।

रियल नेम है अमरीक सिंह
मीका का रियल नाम अमरीक सिंह है, लेकिन बॉलीवुड ने उन्हें मीका नाम के साथ पहचान दी। मीका एक दौर में अपनी 'तुनक-तुनक धिन ताना ना' की धुन पर युवाओं को मदहोश कर देने वाले मशहूर पंजाबी गायक दलेर मेंहदी के भाई हैं। हालांकि, मीका को इसका बहुत ज्यादा फायदा इंडस्ट्री में नहीं मिला। अपने भाई दलेर मेंहदी की तरह उन्होंने भी गायिकी को ही अपना पेशा बनाया और पॉप म्यूजिक की दुनिया में नाम कमाया। आज बॉलीवुड के कॉन्ट्रोवर्सी किंग मीका सिंह की बड़ी डिमांड है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Singer Mika Singh Arrested in dubai For Alleged misconduct