Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

बुआ-भतीजे का दुलार: वसुंधरा ने शपथ समारोह में भतीजे ज्योतिरादित्य को गले लगाया

0
288

जयपुर/भोपाल/रायपुर. मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ मेंसोमवार को नए मुख्यमंत्रियों ने सत्ता संभाल ली। सुबह सबसे पहले राजस्थान में अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री और सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद दोपहर को मध्यप्रदेश में कमलनाथ और शाम को छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान जयपुर में हुएशपथ ग्रहण समारोह में वसुंधरा राजे और उनके ज्योतिरादित्य सिंधिया का मंच परआमना-सामना हो गया। राजे ने तुरंत भतीजेको गले लगाकर दुलार किया।

  1. रायपुर.छत्तीसगढ़ मेंभूपेश बघेल ने नए मुख्यमंत्री पद के तौर पर शपथ ली। इसके बाद, भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह से उनकी मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने पहले कभी हाथ भी नहीं मिलाया था, लेकिन इस दौरान दोनों गले मिले। दोनों ने करीब पांच मिनट तक बातचीत भी की।

  2. जयपुर. राजस्थान में सोमवार को अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री और सचिन पायलट ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। जयपुर के अल्बर्ट हॉल के मैदान में हुए समारोह में सचिन की मां रमा, पत्नी सारा पायलट और दोनों बच्चे आरान और वेहान भी शामिल हुए।

  3. जयपुर. यहां के अल्बर्ट हाल में हुए समारोह में अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दौरान परिवार से उनके बेटे वैभव गहलोत, पोती कास्वनि, बहू हिमांशी और गहलोत की पत्नी सुनीता पहुंचीं। गहलोत ने तीसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। वह इस बार का विधानसभा चुनाव जोधपुर कीसरदारपुरासीट से जीते हैं।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      जयपुर में शपथ ग्रहण समारोह के दौरान वसुंधरा राजे ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को गले लगाकर दुलार किया।