Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

बी-टाउन की 10 नई नवेली दुल्हन बनीं एक्ट्रेसेस इस बार मनाएंगी पहला करवाचौथ

0
369

बॉलीवुड डेस्क. पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाने वालाकरवा चौथका व्रत हर आम और खास महिला रखती है। करवा चौथ सेलिब्रेट करने वालों में एक्ट्रेसेस भी शामिल हैं। वहीं, कुछ एक्ट्रेसेस ऐसीभीहैं, जो इस बार पहला करवा चौथ (27 अक्टूबर) मनाएंगी। आज हम आपको ऐसी ही 10 बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं।

  1. कॉमेडियन भारती सिंह और क्रिएटिव राइटर हर्ष लिम्बचिया 3 दिसंबर 2017 को गोवा में शादी के बंधन में बंधे थे।शादी की रस्में 6 दिन तक चलीं। 27 नवंबर को भारती की बैंगिल सेरेमनी के साथ शादी के रिचुअल्स शुरू होने के बाद 29 नवंबर को भारती और हर्ष ने अपने मुंबई स्थित घर पर माता की चौकी रखी। कपल की शादी का सेलिब्रेशन गोवा में तीन दिन तक चला। 1 से 3 दिसंबर तक भारती और हर्ष की शादी की रस्में (मेहंदी, हल्दी, फेरे आदि) और पार्टी (पूल, कॉकटेल और रिसेप्शन) चलीं।

  2. अनुष्का शर्माने 11 दिसंबर 2017 को इटली में क्रिकेटरविराट कोहलीसे शादी की थी। विराट और अनुष्का की फैमिली ने इस पूरे इवेंट को सीक्रेट रखा था। हालांकि, 6 दिसंबर को दिल्ली में श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खत्म होने के बाद से ही इस शादी की खबरें आनी शुरू हो गई थीं। शादी के बाद दोनों ने ट्विटर पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी किया। ये ग्रैंड वेडिंग इटली के टस्कनी में बोर्गो फिनोशिटो (Borgo Finocchieto) रिजॉर्ट में हुई थी। ऐसे में ये पहली बार है जब अनुष्का पति विराट के लिए करवाचौथ का व्रत करेंगी।

  3. सोनम कपूर 7 मई 2018 को दिल्ली बेस्ड बिजनेसमैन आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधीं। दोनों की शादी पंजाबी रीति-रिवाज से हुई थी। ये सोनम का पहला करवाचौथ होगा।सोनम के पति आनंद आहूजा शाही एक्सपोर्ट्स के मालिक हरीश आहूजा के पोते हैं। आनंद शाही इसके मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इस कंपनी की मार्केट वैल्यू लगभग तीन हजार करोड़ है। वहीं आनंद दिल्ली बेस्ड मल्टी ब्रांड स्नीकर कंपनी BHANE के सीईओ और को-फाउंडर हैं।

  4. टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक ने 21 जून 2017 को लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला से शादी कर ली। इनकी शादी शिमला के वुडविल पैलेस में पंजाबी और हिमाचली रीति-रिवाज से हुई थी। पहला रिसेप्शन 24 जून को लुधियाना और दूसरा 28 जून को मुंबई में हुआ। रुबीना का भी ये पहला करवाचौथ होगा। शिमला (हिमाचल प्रदेश) की रहने वाली रुबीना (29) ने छोटी बहू(2008-10), सास बिना ससुराल (2012), पुनर्विवाह(2013), देवों के देव महादेव(2013-14) और जीनी और जूजू(2013-14) जैसे सीरियल्स में काम किया है।

  5. बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया ने 11 मई 2018 को टीवी एक्ट्रेस सोनिया कपूर से शादी की। हिमेश ने अपने लोखंडवाला स्थित अपार्टमेंट की छत पर छोटी सी सेरेमनी में गुजराती रीति-रिवाजों से शादी की थी। इस साल पहली बार सोनिया पति हिमेश के लिए करवाचौथ की व्रत रखेंगी।

  6. नेहा धूपिया ने अपने ब्वॉयफ्रेंड और एक्‍टर अंगद बेदी से 10 मई 2018 को शादी की। दोनों ने दिल्ली के एक गुरुद्वारा में गुपचुप शादी रचाई थी। शादी के बाद नेहा का ये पहला करवाचौथहोगा। हालांकि नेहा प्रेग्‍नेंट हैं ऐसे में हो सकता है कि वे अपने बच्चे की वजह से व्रत ना रखें।

  7. टीवी शो नागिनफेम आश्का गोराडिया ने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड ब्रेंट ग्लोब के साथ 3 दिसंबर 2017 में शादी की थी। दोनों की शादी अहमदाबाद में हुई। इसके पहले दोनों ने क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी की थी। आश्का ने 2016 में ही ब्रेंट को डेट करना शुरू किया था और इसी साल (2016) दोनों ने सगाई भी की थी। इस बार आश्का अपना पहला करवाचौथ काव्रत रखेंगी। आश्का ने कुसुम(2003), क्योंकि सास भी कभी बहू थी(2004), कहीं तो होगा(2006), विरुद्ध(2007), मेरे अपने(2007), सात फेरे (2008), लागी तुझसे लगन(2010)सीरियल्स में काम किया है।

  8. बिग बॉससीजन 9 के विनर प्र‍िंस नरुला और एक्ट्रेस युविका चौधरी ने 12 अक्टूबर को मुंबई में सात फेरे लिए हैं। 21 अक्टूबर को चंडीगढ़ में रिसेप्शन देने के बाद दोनों फिलहाल मालदीव में हनीमून एन्जॉय कर रहे हैं। शादी के बाद ये युविका का पहला करवाचौथ होगा।

  9. टीवी एक्टर गौतम रोडे ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और टीवी एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी से 6 फरवरी 2018 को शादी कर ली। गौतम और पंखुड़ी की पहली मुलाकात सोनी टीवी के शो सूर्यपुत्र कर्ण (2015) के सेट पर हुई थी। जहां दोनों दोस्त बन गए फिर गौतम और पंखुड़ी की दोस्ती प्यार में बदल गई। गौतम की 14 साल छोटी पत्नी पंखुड़ी पहली बार इससाल उनके लिए व्रत रखेंगी। पंखुड़ी ये है आशिकी (2013), MTV फना (2014), रजिया सुल्तान (2015), जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।

  10. फिल्म वीरे दी वेडिंगमें करीना कपूर के लवर का रोल प्ले कर चुके सुमित व्यास ने टीवी एक्ट्रेस एकता कौल के साथ 15 सितंबर को शादी की। शादी की सारी रस्में जम्मू में हुई हैं क्योंकि एकता का घर वहीं है। सुमित और एकता की उम्र में करीब 7 साल का अंतर है। सुमित जहां 34 साल के हैं तो वहीं एकता 27 की हैं। ये पहली दफा होगा जब एकता करवाचौथ का व्रत रखेंगी।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      First karwa chauth īn 2018 of Bollywood & TV Actress
      First karwa chauth īn 2018 of Bollywood & TV Actress
      First karwa chauth īn 2018 of Bollywood & TV Actress
      First karwa chauth īn 2018 of Bollywood & TV Actress
      First karwa chauth īn 2018 of Bollywood & TV Actress
      First karwa chauth īn 2018 of Bollywood & TV Actress
      First karwa chauth īn 2018 of Bollywood & TV Actress
      First karwa chauth īn 2018 of Bollywood & TV Actress