Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

बिग बी चुकाएंगे उत्तरप्रदेश के 850 किसानों के कर्ज के 5.5 करोड़ रुपए

0
292

मुंबई. बॉलिवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (76) ने शुक्रवार को खुलासा किया कि वे उत्तरप्रदेश के 850 किसानों का लोन चुकाएंगे। इन किसानों पर 5.5 करोड़ रुपए बकाया हैं। इससे पहले अमिताभ ने महाराष्ट्र के 350 किसानों का कर्ज चुकाया था। बिग बी ने कहा कि महाराष्ट्र के किसानों का कर्ज चुकाने का मकसद उन्हें आत्महत्या करने से रोकना था।

  1. अमिताभ ने अपने ब्लॉक पर पोस्ट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के 850 किसानों की लिस्ट मिल चुकी है। उन पर 5.5 करोड़ रुपए बकाया हैं, जिन्हें जल्द ही चुका दिया जाएगा। इस संबंध में बैंक से नियम आदि की जानकारी मांगी गई है।’’

  2. बॉलिवुड अभिनेता ने सरकारी एजेंसियों की मदद से 44 परिवारों के 112 लोगों को चिह्नित किया, जिनके अपने इस देश के लिए शहीद हो गए। अमिताभ ने नगद राशि देकर उनकी सहायता की थी। अमिताभ ने कहा, ‘‘अपने देश के लिए शहीद होने वाले जवानों के लिए कुछ करने से मुझे संतुष्टि मिलती है। आखिरकार वे हमारे लिए अपना जीवन कुर्बान करते हैं।’’

  3. बिग बी ने कहा, ‘‘मैं ‘कौन बनेगा करोड़पति करमवीर’ अजीत सिंह की भी मदद करूंगा। अजीत, उन लड़कियों की मदद कर रहे हैं, जिनसे जबरन वेश्यावृत्ति कराई जाती है।’’ इसके अलावा बिग बी ने सरबानी दास रॉय की भी मदद की बात की। बिग बी ने कहा कि सरबानी मानसिक रोगियों के उत्थान के लिए बेहतरीन कार्य कर रही हैं। वे अपने स्तर पर उनकी मदद करेंगे।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      Big B to pay off loans of over 850 UP farmers