Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

बाइल्स एक वर्ल्ड चैम्पियनशिप के सभी 6 इवेंट में पदक जीतने वाली पहली जिम्नास्ट

0
323

दोहा. अमेरिका की सिमोन बाइल्स ने वर्ल्ड जिम्नास्टिक चैम्पियनशिप में इंडिविजुअल फ्लोर एक्सरसाइज में गोल्ड जीता। यह बाइल्स का 14वां वर्ल्ड टाइटल है। 21 साल की बाइल्स का यह मौजूदा चैम्पियनशिप में चौथा गोल्ड और छठा मेडल है। वे 31साल बाद पहली जिम्नास्ट हैं, जिन्होंने एक वर्ल्ड चैम्पियनशिप के सभी छह इवेंट में मेडल जीते हैं।

  1. उनसे पहले, सोवियत यूनियन की एलेना शुसुनोवा ने 1987 में नीदरलैंड में हुई चैम्पियनशिप में 6 मेडल जीते थे। तब एलेना ने वॉल्ट, फ्लोर एक्सरसाइज में गोल्ड, टीम, ऑल-अराउंड, बैलेंस बीम इवेंट में सिल्वर और अनईवन बार्स में सिल्वर जीता था।

  2. बाइल्स एक वर्ल्ड चैम्पियनशिप में छह मेडल जीतने वाली पहली अमेरिकी जिम्नास्ट हैं। उन्होंने टीम, ऑल-अराउंड, वॉल्ट, फ्लोर इवेंट में गोल्ड जीता, जबकि अनईवन बार्स में सिल्वर और बैलेंस बीम में ब्रॉन्ज हासिल किया।

  3. बाइल्स के वर्ल्ड चैम्पियनशिप में कुल 20 मेडल हो गए हैं। उन्होंने रूस की स्वेतलाना खोर्किना के रिकॉर्ड की बराबरी की। बाइल्स और खोर्किना सबसे ज्यादा वर्ल्ड टाइटल जीतने वाली महिला जिम्नास्ट हैं।

  4. बाइल्स के नाम 14 स्वर्ण के अलावा तीन रजत और तीन कांस्य पदक हैं। वहीं, स्वेतलाना ने नौ स्वर्ण, आठ रजत और तीन कांस्य पदक जीते थे। बाइल्स पहले ही सबसे ज्यादा 12 वर्ल्ड टाइटल जीतने का बेलारूस के विताली शेरबो का रिकॉर्ड तोड़ चुकी हैं। वैसे, विताली सबसे ज्यादा 23 वर्ल्ड टाइटल जीतने वाले जिम्नास्ट हैं।

  5. बाइल्स को चैम्पियनशिप के एक दिन पहले किडनी स्टोन का पता चला था। वे पहले इवेंट के 24 घंटे पहले अस्पताल में भर्ती थीं। इसके बावजूद, उन्होंने चैम्पियनशिप में कई रिकॉर्ड तोड़े। 2016 ओलिंपिक के बादयह उनका पहला बड़ा टूर्नामेंट था। उन्होंने रियो ओलिंपिक में चार स्वर्ण और एक कांस्य पदक जीते थे।

    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      simone biles first american gymnast to win six medal at the world champions