Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

बाइजू ने अमेरिकी फर्म ओस्मो को 850 करोड़ रु में खरीदा, विदेशों में बिजनेस बढ़ाएगी

0
303

बेंगलुरु. ऑनलाइन एजुकेशन स्टार्टअप कंपनी बाइजू (BYJU) ने यूएस बेस्ड फर्म ओस्मो को 850 करोड़ रुपए (12 करोड़ डॉलर) में खरीद लिया है। बाइजू ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ओस्मो खेल के दौरान बच्चों को सिखाने के सिस्टम तैयार करती है। यह डिजिटल के दौर में बच्चों को खिलौनों से जोड़ने पर फोकस करती है।

  1. ओस्मो अलग ब्रांड बना रहेगा। बाइजू इसकी फिजिकल-टू-डिजिटल टेक्नोलॉजी और कंटेंट का इस्तेमाल करेगी। ओस्मो के सीईओ और को-फाउंडर प्रमोद शर्मा और उनकी टीम काम करती रहेगी।

  2. बाइजू का कहना है कि ओस्मो को खरीदने से उसकी अंतरराष्ट्रीय योजना मजबूत होगी। वह बच्चों को सिखाने के ज्यादा बेहतर और रोचक तरीके उपलब्ध करवाने पर जोर देगी। बाइजू का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेजी से विस्तार करने की योजना है। कंपनी टेक्नोलॉजी के जरिए लर्निंग पर बड़े निवेश करती रहेगी।

  3. बाइजू की शुरुआत 3 साल पहले 2015 में हुई थी। यह ऐप के जरिए तीसरी से 12वीं कक्षा तक के छात्रों को एजुकेशन सर्विस देती है। इससे 3 करोड़ छात्र जुड़े हुए हैं। इनमें से 20 लाख ने सालाना पेड सब्सक्रिप्शन ले रखा है।

  4. बाइजू ने 3 विदेशी निवेशकों से 3,890 करोड़ रुपए का निवेश जुटाया है। इस फंडिंग से कंपनी का वैल्यूएशन 25,920 करोड़ रुपए हो गया है। इस लिहाज से यह देश की 5वीं सबसे ज्यादा वैल्यू वाली स्टार्टअप बन गई है। कंपनी ने पिछले दिनों विदेशी फंडिंग की जानकारी दी थी। कंपनी के फाउंडर और सीईओ बाइजू रवींद्रन ने कहा था कि निवेश की रकम का इस्तेमाल नए प्रोडक्ट लॉन्च करने दूसरे देशों में बिजनेस बढ़ाने में किया जाएगा।

  5. देश के टॉप-5 वैल्यूएबल स्टार्टअप

    स्टार्टअप वैल्यूएशन (रुपए)
    फ्लिपकार्ट 1.58 लाख करोड़
    पेटीएम 1.15 लाख करोड़
    ओयो रूम्स 36,000 करोड़
    ओला 28,800 करोड़
    बाइजू 25,920 करोड़
    1. Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

      बाइजू के फाउंडर और सीईओ बाइजू रवींद्रन।