Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

(बहराइच )निर्देशन पत्रों की बिक्री व जांच हेतु निर्धारित निकायवार स्थल

0
256
ब्यूरो 
शुभम शंकर मिश्र
(बहराइच )निर्देशन पत्रों की बिक्री व जांच हेतु निर्धारित  निकायवार स्थल
बहराइच 28 अक्टूबर। नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 में अध्यक्ष व सदस्य पद के लिए नाम निर्देशन पत्रों की बिक्री, दाखिल व उनकी जांच, नाम वापसी तथा प्रतीक आवंटन के कार्य हेतु जिला मजिस्टेªट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) द्वारा निकायवार स्थलों व कक्षों का निर्धारण किया गया है। नगर पालिका परिषद नानपारा अन्तर्गत अध्यक्ष पद हेतु न्यायालय कक्ष, उप जिलाधिकारी, नानपारा, वार्ड संख्या 01 से 06 अन्तर्गत सदस्य पद हेतु न्यायालय कक्ष, नायब तहसीलदार मिहींपुरवा, नानपारा, वार्ड संख्या 07 से 12 अन्तर्गत सदस्य पद हेतु न्यायालय कक्ष, तहसीलदार न्यायिक, नानपारा, वार्ड संख्या 13 से 18 अन्तर्गत सदस्य पद हेतु न्यायालय कक्ष, नायब तहसीलदार बलहा, नानपारा व वार्ड संख्या 19 से 25 अन्तर्गत सदस्य पद हेतु न्यायालय कक्ष, तहसीलदार नानपारा, नामांकन सम्बन्धी कार्यों हेतु कक्ष व स्थान निर्धारित किया गया है। 

इसी प्रकार नगर पंचायत रिसिया अन्तर्गत अध्यक्ष पद हेतु न्यायालय कक्ष, उप जिलाधिकारी सदर, बहराइच व सदस्य पद हेतु न्यायालय कक्ष, तहसीलदार सदर, बहराइच तथा नगर पंचायत जरवल अन्तर्गत अध्यक्ष पद हेतु न्यायालय कक्ष, उप जिलाधिकारी कैसरगंज व सदस्य पद हेतु न्यायालय कक्ष तहसीलदार कैसरगंज नामांकन सम्बन्धी कार्यों हेतु कक्ष व स्थान निर्धारित किया गया है।