Mirror 365 - NEWS THAT MATTERS

Dear Friends, Mirror365 launches new logo animation for its web identity. Please view, LIKE and share. Best Regards www.mirror365.com

Posted by Surinder Verma on Wednesday, June 17, 2020

बहन के साथ घर से निकली दुल्हन, पहले पार्लर पर कराया मेकअप फिर हो गई फरार, मंडप पर इंतजार करता रह गया दूल्हा

0
324

  • जब मंडप में पहुंचने से पहले श्रृंगार के लिए ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन मंडप में नहीं लौटी।
  • दुल्हन के अचानक गायब होने से परिजन सकते में हैं।

कुरुक्षेत्रशहर के एक पैलेस में चल रहे शादी-समारोह में उस समय रंग में भंग पड़ गया। जब मंडप में पहुंचने से पहले श्रृंगार के लिए ब्यूटी पार्लर गई दुल्हन मंडप में नहीं लौटी। दुल्हन के अचानक गायब होने से परिजन सकते में हैं।

परिजनों ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। बताया जा रहा है कि अम्बाला के गांव जनसुई हेड वासी युवती के परिजन झांसा रोड स्थित पारस एन्क्लेव में शादी के लिए पहुंचे थे। रविवार को नीलोखेड़ी करनाल के गांव तखाना से दूल्हा बारात लेकर पैलेस में पहुंचा था। दोनों पक्षों की ओर से शादी समारोह में जश्न मनाया जा रहा था। इसी बीच जब पता चला कि दुल्हन मंडप में नहीं पहुंच रही। तो दोनों पक्षों के परिजन सकते में पड़ गए।

बताया जा रहा है कि दुल्हन अपनी बहन के साथ मेकअप करवाने के लिए पुरानी सब्जी मंडी के नजदीक स्थित एक ब्यूटी पार्लर में गई थी। जब काफी देर तक दुल्हन वापस नहीं लौटी तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। पता चला कि दुल्हन ब्यूटी पार्लर की दुकान पर मेकअप कराने के बाद गायब हो गई। काफी देर तक दुल्हन के लौटने का इंतजार किया, लेकिन जब वापस नहीं लौटी तो दूल्हे को बिना दुल्हन के वापस लौटना पड़ा। कृष्णा गेट चौकी प्रभारी सेवा सिंह ने बताया कि लड़की के ताऊ की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू की है।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today

Kurukshetra News – haryana news bridal parlor for make up absconding
Kurukshetra News – haryana news bridal parlor for make up absconding